अनुदान ट्रांसफार्मर योजना कांग्रेस ने बंद कर दी थी, मैं कल से चालू कर रहा हूं, सुरखी में बोले शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर के सुरखी बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि किसानों को अनुदान पर ट्रांसफॉर्मर लगाने की योजना को कल से शुरू कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कमलनाथ सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया था...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में जिन लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में नहीं आ पाए थे, उन लोगों को हम मुख्यमंत्री आवास योजना में शामिल करेंगे। उन्होंने किसानों को बिजली की समस्या को लेकर कहा कि कमलनाथ सरकार ने पूर्व में हमारी अनुदान पर ट्रांसफॉर्मर योजना को बंद कर दिया था, अब हम इसे फिर से शुरू कर रहे हैं। सीएम ने मंच से अपनी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि पूर्व में पूर्व में महिलाओं के साथ कभी न्याय नहीं होता था, आर्थिक तंगी रहती थी, इसलिए प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की गई और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया गया। मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं की जिंदगी बदलने के लिए उन्हें स्व-सहायता समूह से जोड़कर महिलाओं की आय 10000 रुपए प्रतिमाह कर देगी।
सुरखी में कॉलेज खोलने की घोषणा
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत ने सीएम ने सुरखी में कॉलेज खोलने की मांग रखी थी, जिसके बाद सीएम ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि वे सुरखी में जल्द ही कॉलेज खोलेंगे और यहां के बच्चों को यही पर उच्च स्तर की शिक्षा मिल सकेगी। सीएम ने कहा कि हमारी जो-जो योजनाएं कमलनाथ सरकार ने बंद कर दी थी, उन्हें फिर से प्रारंभ किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications