Sagar में Congress की ये कार्यकारिणी है या कोई फैमली ट्री? जीजा-साली, भाई-बहन, पति-पत्नी, ससुर-बहू की घुसपैठ

मध्य प्रदेश में कांग्रेस कितना भी प्रयास कर ले, लेकिन परिवारवाद और भाई-भतीजावाद कम होने का नाम नहीं ले रहा। ऐसी बानगी सागर जिला शहर कांग्रेस में देखने को मिल रही है। दरअसल दो दिन पहले नई जिलाकार्यकारिणी की घोषणा की गई। ​सूची में नाम देखकर यह कार्यकारिणी कम परिवारकारिणी ज्यादा नजर आ रही है। इसमें तीन जोड़ी पति-प​त्नी, ससुर-बहू, चाचा-भतीजे, भाई-भाई, भाई-बहन सबको शामिल किया गया है।

कांग्रेस: गजब कार्यकारिणी, बनी फैमिली ट्री, परिवारवाद हावी

सागर जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने दो दिन पहले जिला शहर कांग्रेस की नई कार्यका​रिणी की घोषणा की है। इसमें पक्षपात और परिवारवाद खुलकर सामने आया है। कांग्रेस संगठन के ही उपेक्षित लोग इसको लेकर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल कार्यकारिणी में शामिल लोगों व उनके परिजन को लेकर सवाल उठाए जा रहे है। संगठन में इसका अंदरूनी तौर पर विरोध भी नजर आ रहा है। नवनियुक्त कार्यकारिणी में तीन नेताओं और उनकी पत्नियों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा पूर्व सांसद और उनकी बहू, सगे चाचा-भतीजे, सगे दो भाई, सगे भाई-बहन, सगे पिता-पुत्र की जोड़ी इसमें शामिल है। जबकि प्रदेश पदाधिकारियों, पूर्व जिलाध्यक्षों को निचले पायदान पर डालकर उनकी उपेक्षा के आरोप भी लग रहे हैं।

जंबो कार्यकारिणी में 27 उपाध्यक्ष, 50 से अधिक महामंत्री
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने नई जम्बो कार्यकारिणी बनाई है। इसमें 27 उपाध्यक्ष और 50 महामंत्री शामिल हैं। जबकि 4 दर्जन सचिव सहित जिला कार्यकारिणी सदस्यों की सूची शामिल की गई है। सूची जारी होते ही इसको लेकर असंतोष के स्वर फूटने लगे हैं। कांग्रेस नेताओं द्वारा पिछले निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए काम करने वाले लोगों को पद देने के आरोप लग रहे हैं तो वहीं एक ही परिवार के दो लोगों को भी कार्यकारिणी में जगह दिए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष है। कुछ नाम तो ऐसे शामिल हैं जो बीते निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के एजेंट बनकर पोलिंग बूथ पर काम कर रहे थे। उपेक्षित कांग्रेस के नेता ऐसे कई नाम सार्वजनिक भी कर रहे हैं।

एक ही प​रिवार से इनके नाम सामने आ रहे हैं
जिला अध्यक्ष द्वारा प्रदेश संगठन की सहमति से जारी सागर जिला शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी सूची में राकेश राय और उनकी पत्नी सुरेखा, पूर्व विधायक सुनील जैन और उनकी पत्नी निधि जैन, चमन खान-नीलोफर, तारिक खान-नीलोफर, स्वदेश जैन और उनके सगे भतीजे प्रिंस जैन, अरूण मिश्रा व उनके बेटे अभिनव मिश्रा, पूर्व सांसद नंदलाल चौधरी, उनकी बहू माधवी चौधरी, नीलोफर व उनके भाई शालू पठान सहित कई ऐसे नाम है जो सागर शहर कांग्रेस कमेटी में रखे गए हैं, लेकिन वे मकरोनिया और सदर भैंसा ग्राम पंचायत इलाके में रहते हैं। इसी प्रकार एआईसीसी सदस्य भूपेंद्र मुहासा, प्रदेश प्रवक्कता संदीप सबलोक, सुरेंद्र चौबे जैसे कई नेताओं की उपेक्षा कर नए और गुमनाम टाइप के नाम भी सूची में शामिल किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+