Sagar News: मंत्री-विधायक सारे काम छोड़कर समरसता यात्राओं में जुटे, परिजन को भी भेज रहे
सागर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अगस्त को सागर आगमन और संत रविदास लोक (मंदिर) भूमिपूजन कार्यक्रम के पहले समरसता यात्राएं निकल रही हैं। एससी वोटरों को साधने के लिहाज से यह यात्राएं काफी कारगर होंगी, इसलिए सूबे के पूरे मंत्री और विधायक व उनके परिजन समरसता यात्राओं में जुट गए हैं।

सागर जिले में संत रविदास मंदिर निर्माण होना है, ऐसे में सबसे ज्यादा असर इसका सागर और आसपास सटे बुंदेलखंड के अन्य जिलों में होगा। भाजपा ने संभाग के सभी छह जिलों में विशेष रूप से समरसता यात्राएं ब्लॉक स्तर तक पर प्रारंभ कर दी हैं। इनमें इलाके के सारे मंत्री और विधायक अपने सारे काम छोड़कर यात्राओं में जुट गए हैं। सबसे अहम बात की जहां मंत्री और विधायक खुद नहीं पहुंच पा रहे वहां पर वे अपनी पत्नी, बेटे, भाई-भतीजों एवं अन्य परिजनों को भेज रहे हैं।
Recommended Video
समरसता यात्राओं से एससी वर्ग को साधने का प्रयास
मध्य प्रदेश में कुल मतदाताओं का प्रशित 16 से अधिक है तो बुंदेलखंड में 22 प्रतिशत एससी वोटर मौजूद हैं। सागर जिले में 21 प्रतिशत एससी वोटर हैं। सागर में शिवराज सिंह चौहान ने 100 करोड़ की लागत से संत शिरोमणि रविदास लोक (मंदिर) निर्माण की घोषणा की थी। सबसे अहम इस मंदिर का भूमिपूजन 12 अगस्त को खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, ढाना हवाई पट्टी पर वे पब्लिक को संबोधित करेंगे। इसके लिए भाजप पूरे प्रदेश में अभियान चल रही है। समरसता यात्राएं करीब 5 हजार गांव से एक-एक मुट्ठी मिट्टी व प्रदेश की 350 नदियों का जल लेकर सागर पहुंचेंगी।












Click it and Unblock the Notifications