Bundelkhand: भाजपा की रोशनी यादव और नीरज शर्मा को कमल नाथ ने कांग्रेस ज्वाइन कराई

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में असंतुष्ठ पार्टी छोड़कर कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहे हैं। बुंदेलखंड़ इलाके के निवाड़ी व सागर के दो नेताओं ने बीते दिनों पार्टी को झटका देते हुए इस्तीफे थमा दिए थे। अब ये कांग्रेस में शामिल हो गए। गुरूवार को भोपाल में कमल नाथ के सामने इन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

MP: भाजपा की रोशनी यादव और नीरज शर्मा कांग्रेस में शामिल

मप्र विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले भाजपा और कांग्रेस में टिकट के दावेदारों में असंतोष व आपसी मनमुटाव व मतभेद के चलते दलबदल का दौर शुरू हो गया है। बुंदेलखंड में सुरखी विधानसभा से भाजपा नेता राजकुमार सिंह धनौरा के बाद अब पूर्व जनपद व नगर परिषद अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कांग्रेस में शामिल हो गए। इसी प्रकार निवाड़ी जिले में जिला पंचायत सदस्य व पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पौत्रवधु रोशनी यादव ने भी कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।

वर्तमान विधायकों और मंत्रियों से मतभेद, लगाए थे आरोप
बता दें कि निवाड़ी से जिला पंचायत सदस्य व भाजपा की जिला उपाध्यक्ष रोशनी यादव ने पूर्व में निवाड़ी से भाजपा विधायक के खिलाफ खुलकर आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा था कि पार्टी नेता केंद्रित दल बन गई है। सरकार और संगठन में कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। मंत्री, जनप्रतिनिधियों को पब्लिक व संगठन की समस्याएं बताते हैं तो वे सुनते ही नहीं है। इसलिए कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से आहत होकर इस्तीफा देने की बात कही थी। इसी प्रकार सागर जिले के राहतगढ़ से पूर्व नगर परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष रहे नीरज शर्मा ने भी पार्टी में लगातार उपेक्षा, अनदेखी और मंत्री से अनबन व मतभेद और झूठे आरोप लगाए जाने से आहत होकर पार्टी छोड़ने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+