MP Election 2023: भाई के खिलाफ चुनाव लड़ने भाई तैयार, सागर, नरयावली, बीना में कांग्रेस से दावेदारी

Madhya Pradesh विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों से दावेदार सक्रिय हो गए हैं। भाजपा ने तो सागर जिले की बंडा सीट से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। कांग्रेस से भी कई विधानसभाओं के उम्मीदार लगभग तय माने जा रहे हैं। सागर, बीना और नरयावली विधानसभा से कांग्रेस के दावेदारों की संख्या सबसे ज्यादा है। दावेदारों में सागर-नरयावली से भाजपा विधायकों के भाई ही टिकट मांग रहे हैं। इसी प्रकार बीना विधानसभा से पूर्व में चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता के खिलाफ उनके भाई कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं। बता दें कि हम जिन तीन विधानसभाओं की बात कर रहे हैं, वहां से कांग्रेस प्रत्याशियों की दावेदारी भी दमदार है।

विधानसभा चुनाव, सागर में सगे भाई, नरयावली-बीना में चचेरे भाई भाजपा-कांग्रेस से दावेदार

सागर से सगे भाई, बीना-नरयाली से चचेरे भाई
विधानसभा चुनाव 2023 सागर जिले में रोचक होने वाला है। कारण सागर विधानसभा से भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन के सगे भाई सुनील जैन तो नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के चचेरे भाई कांग्रेस से दमखम के साथ दावेदारी जता रहे हैं। इधर बीना विधानसभा से भाजपा के प्रबल दावेदार शशि कैथोरिया के चचेरे भाई डॉ. ओमप्रकाश कैथोरिया कांग्रेस से दावेदार हैं। सागर में पूरी संभावना है बन रही है कि दो भाई ही आमने-सामने होंगें।

जिले में प्रचार में जुट गए हैं भाजपा-कांग्रेस नेता
सागर, बीना, नरयावली, खुरई, रहली, सुरखी में चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा विधायकों और मंत्रियों का प्रचार प्रारंभ हो गया है। इनके परिजन भी मैदान में कूद पड़े हैं। तो कांग्रेस के दावेदारों ने भी प्रचार प्रारंभ कर दिया है। बता दें कि सागर, सुरखी और नरयावली से दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसमें सागर विधानसभा का चुनाव सबसे रोचक हो सकता है। कारण विधायक शैलेंद्र जैन के खिलाफ कांग्रेस से पूर्व विधायक रहे उनके सगे छोटे भाई सुनील जैन दावेदार हैं। पार्टी का प्रदेश आलाकमान भी उनको टि​कट के पक्ष में नजर आ रहा है। सभी दावेदारों का कहना है कि टि​कट मिला तो पूरी दम से चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+