Sagar News: बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री 24 से 30 तक सागर में कथा करेंगे, सुरक्षा के भारी इंतजाम
बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री द्वारा सागर के बहेरिया में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा। 24 से 30 अप्रैल तक चलने वाली कथा को लेेकर व्यापक स्तर पर तैयारियों व व्यवस्थाएं की गई हैं।

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सोमवार से प्रारंभ हो रही है। सागर के मकरोनिया बमौरा इलाके में श्रीकृष्ण बांके बिहारी काॅलोनी में करीब 110 एकड़ मैदान में श्रीमद भागवत कथा को लेकर पंडाल लगाया गया है तथा व्यापक पैमाने पर व्यवस्था की गई हैं। इधर प्रशासन करीब 15 दिन से यहां पर तैयारियों में जुटा हुआ है। कथा स्थल पर रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सारी व्यवस्थाएं प्रशासन की देखरेख में की जा रही हैं। सागर जिले के अलावा आसपास के जिलों से करीब 700 पुलिसकर्मियों की सागर में तैनाती की गई है। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री को नागपुर चुनौती के बाद से मप्र सरकार ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की है। 24 घंटे उनके साथ विशेष सुरक्षाकर्मी चलते हैं।
कथा में करीब 7 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के आयोजकों के मुताबिक कथा के सात दिनों में करीब 7 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इधर कथा स्थल पर करीब 70 से 1 लाख श्रद्ालुओं के भोजन प्रसादी की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए करीब 2 हजार स्वयंसेवियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Recommended Video
कथा स्थल आने-जाने वाले मार्गों को परिवर्तित किया गया है
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सागर में श्रीमद भागवत कथा के आयोजन पर किसी भी अप्रत्याशित स्थित न बने इसको लेकर प्रशासन ने व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की है। सिविल लाइन, मकरोनिया, बम्हौरी चैराहे, कैंट इलाके से मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। स्कूल वाहनों और रेलवे गोदाम से आने वाले वाहनों के लिए समय-सीमा निर्धारित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications