Sagar खाकी पर फिर लगा दाग, चांदी, गांजा और जुआ के बाद अवैध शराबकांड

सागर की पुलिस के कारनामों से बार-बार वर्दी दागदार बना रही है। मालथौन थाना पुलिस पर अवैध शराबकांड के आरोप लगे हैं, प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीआई सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड हो गए।

MP: खाकी पर फिर दाग, शराबकांड में थानेदार सहित स्टाफ सस्पेंड
Sagar में पिछले कुछ महीनों में पुलिस में चांदी, गांजा और जुआ कांड सामने आ चुके हैं। खाकी पर लग रहे ये दाग अच्छे नहीं। हालांकि पुलिस अधीक्षक द्वारा इन मामलों में लिए गए संज्ञान के बाद कार्रवाई भी की गई। एक बार फिर खाकी पर फिर अवैध शराब को लेकर दाग लगा है। दरअसल मालथौन थाना में अवैध शराब पकड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की और सांठ-गांठ करके उसे रफा-दफा कर दिया। इसी मामले में एसपी अभिषेक तिवारी ने जांच कराई औरा दोषी पाए जाने पर टीआई समेत 4 को सस्पेंड कर दिया।

जानकारी अनुसार मालथौन थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से परिवहन की जा रही शराब को पकड़ने के बाद बगैर कार्रवाई किए छोड़ने का मामला सामने आया है। रुपए लेकर अवैध शराब पर कार्रवाई नहीं किए जाने की शिकायत मिलते ही एसपी अभिषेक तिवारी ने जांच के आदेश दिए। जांच में मालथौन थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। जिसको लेकर एसपी तिवारी ने तत्काल प्रभाव से मालथौन थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया, आरक्षक राजू सिकरवार, भीकम जाटव और कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सुशील चौहान को निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार एसडीओपी खुरई ने मामले की जांच की है।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आए थे
जांच में सामने आया कि 22 और 23 मई की रात थाना मालथौन क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन संबंधी सूचना पर आरक्षक राजू सिकरवार, आरक्षक भीकम जाटव, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सुशील चौहान और निरीक्षक शकुंतला बामनिया ने सांठगांठ कर दुराशयपूर्वक व भ्रष्ट प्रयोजन से वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान नहीं लाया गया। इसके साथ ही अवैध शराब परिवहन संबंधी गतिविधि में संलिप्त कथित अपराधी तत्वों, अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों और परिवहन किए जा रहे माल को बचाने के एवज में अवैध धनराशि की मांग की। यह राशि नकद व ऑनलाइन ली गई और नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई। जांच में पुलिसकर्मियों की मिलीभगत सामने आने पर एसपी तिवारी ने मालथौन थाना प्रभारी शकुंतला। बामनिया, आरक्षक राजू सिकरवार, भीकम जाटव और कार्यवाहक प्रआ सुशील चौहान को निलंबित किया है।

सागर में इन कांडों से पुलिस की वर्दी पर दाग लगाए

शराबकांड
मार्च 2023 में शराबकांड सामने आया, जिसमें गोपालगंज थाना प्रभारी द्वारा तिली क्षेत्र में शराब के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की गई। लेकिन टीआई ने जब्त हुई शराब को कागजों में कम कर दिया। मामले की शिकायत एसपी को मिली। जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए टीआई को निलंबित कर लाइन भेजा और मामले की जांच के निर्देश दिए।

जुआकांड
जनवरी 2023 में जुआकांड सामने आया था, जिसमें बंडा थाने में पदस्थ दो आरक्षक अपने किराए के मकान में जुआ खिला रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की और 10 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। आरक्षकों के घर से जुआरी पकड़ने के बाद एसपी ने दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया।

यह भी पढ़ें: दलित घोड़ी पर चढ़ा तो पूरे गांव ने बारात पर पथराव कर दिया, पुलिस और बाराती घायल

चांदीकांड: 6 पुलिसकर्मी मामले में हुए थे सस्पेंड
सितंबर 2022 में चांदीकांड सामने आया था। जिसमें एक थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए बगैर मालथौन टोल प्लाजा पर कार्रवाई करते हुए करीब 200 किलो चांदी पकड़ने और बाद में बिना एफआईआर या कार्रवाई के मामला रफा-दफा करने के आरोप लगे थे। इस मामले में एसडीओपी खुरई को जांच के निर्देश दिए और निष्पक्ष जांच होने के बाद टीआई समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया था।

गांजाकांड
फरवरी 2023 में गांजाकांड सामने आया, जिसमें सानौधा थाना क्षेत्र की शाहपुर पुलिस चौकी में मुखबिर की सूचना पर तस्करों से बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा गया। गांजे के वाहन को चौकी में लाकर खड़ा किया, लेकिन कुछ ही देर बाद वाहन छोड़ दिया गया। मामले की जांच के बाद प्रभारी समेत चौकी में पदस्थ सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+