Sagar News: दलित युवक की हत्या करने वाले आरोपियों पर सागर पुलिस का एक्शन, आठ गिरफ्तार
SAGAR Police News: मध्य प्रदेश के सागर में एक दलित युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल था। यह मामला खुरई देहांत थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदिया नैनागिर का है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्ट आरोपियों को गिरफ्तार किया है वारदात में शामिल आरोपी सरपंच पति समिति अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस अभी इनकी तलाश में अलग-अलग स्थान पर दबिश दे रही है।
बता दे सागर के बरोदिया नैनागिर गांव में गुरुवार की रात गांव के कुछ दबंग लोगों ने छेड़छाड़ के मामले में दलित परिवार पर राजीनामा करने का दबाव बनाया। लेकिन दलित परिवार के बेटे नितिन अहिरवार उर्फ लालू ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला। वहीं बचाव करने आई उसकी मां को निर्वस्त्र कर पीटा गया। वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीम में बनाकर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले पर एडिशनल एसपी संजीव कुमार हुई के ने बताया की हत्या की वारदात में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विक्रम सिंह ठाकुर उम्र 41 साल समेत आरोपी आजाद ठाकुर उम्र 36 साल, इस्लाम खान उम्र 37 साल ,गोलू उर्फ सुशील कुमार सोनी उम्र 36 साल, अनीश खान उम्र 28 साल, गोलू उर्फ फरीन खान उम्र 22 साल, अभिषेक रैकवार उम्र 18 साल और अरबाज खान उम्र 19 साल सभी निवासी बड़ोदिया नैना गिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में फरार आरोपी कमल सिंह ठाकुर समिति अन्य की तलाश जारी है।
पीड़ित परिवार की सुरक्षा में पुलिस फोर्स देना
घटनाक्रम के बाद से ग्राम बरोदिया नैनागिर में पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इलाके में तनाव का माहौल है, इसे देखते हुए भी पूरे गांव में पुलिस फोर्स सैनाथ किया गया है। पुलिस गांव की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं पुलिस अधिकारी गांव में भ्रमण कर स्थितियों की निगरानी कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पक्ष के युवक ने कुछ समय पहले पीड़ित परिवार की युवती के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था। इस मामले के बाद से ही आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार पर राजी नामा करने का दवा बन रहा था। इसी बात को लेकर गुरुवार को आरोपी पक्ष के लोगों ने इकट्ठा होकर लालू उर्फ नितिन अहिरवार के साथ बस स्टैंड के पास मारपीट शुरू कर दी। मारपीट पता चलते ही नितिन की मां मौके पर पहुंची उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन, आरोपियों ने उसकी मां को निर्वस्त्र करके करके पीटा। इस घटना में नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। वही उसकी मां का हाथ टूट गया। घायल अवस्था में 18 वर्षीय नितिन को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले की गंभीरता का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवार के साथ रक्षाबंधन त्यौहार मनाने का फैसला किया है। वहीं इस मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ भी पीड़ित परिवार से बातचीत कर चुके हैं और हर संभव मदद का आश्वासन दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications