स्व. मोरारजी देसाई के 45 साल बाद Narendra Modi दोहराएंगे इतिहास, हवाई पट्टी पर करेंगे जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को सागर आ रहे हैं। वे यहां रहली विधानसभा के ढाना एयर स्ट्रिप पर करीब दो लाख लोगों को संबोधित करेंगे। यह पहला मौका नहीं है मोदी से करीब 45 साल पहले 1978 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. मोरारजी देसाई भी इसी स्थान पर आमसभा कर चुके हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी से 45 साल पहले मोरारजी देसाई, ढाना, हवाई पट्टी पर सभा कर चुके

संत रविदास मंदिर कला संग्रहलालय के भूमिपूजन एवं समरसता यात्राओं का समापन करने के 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर आ रहे हैं। उनकी सभा और पार्किंग के लिए बारिश के कारण शहर में अनुकूल जगह नहीं मिलने के कारण आयोजन को ढाना हवाई पट्टी पर किया जाएगा। 45 साल पहले 1978 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की सभा भी ढाना हवाई पर आयोजित की गई थी। अब पीएम मोदी 12 अगस्त को सागर प्रवास के दौरान संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करेंगे और समरसता यात्राओं का समापन भी करेंगे।

ढाना हवाई पट्टी ही इसलिए चुनी गई
पीएम की सभा के लिए पहले मकरोनिया, बहेरिया इलाके में जगह चिन्हित की जा रही थी। इसके अलावा कैंट इलाके में भी जगह पर विचार किया गया। संत रविदास मंदिर की साइट बड़तूमा के खुले मैदान पर भी विचार किया गया, लेकिन यहां बारिश के कारण बड़े वाहनों के पहिए धंस रहे थे। इस कारण विकल्प के तौर पर खुली और बड़ी जगह के रूप में ढाना हवाई पट्टी का चयन किया गया।

जिला प्रशासन के अधीन है हवाई पट्टी
यह हवाई पट्टी कलेक्टर के अधीन है, इस कारण इसमें कोई दिक्कत भी नहीं आई। शहर से जुड़े बड़े नेताओं और जिला प्रशासन ने टेंट आदि की व्यवस्था देख रहे अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हवाई पट्टी को नुकसान पहुंचे बगैर सारी व्यवस्थाएं की जाएं। हवाई पट्टी के पास ही पीएम के हेलीकॉप्टर के लिए तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।

इतिहास दोहराया जाएगा ढाना हवाई पट्टी पर
पीएम नरेंद्र मोरी 12 अगस्त को संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करने आ रहे हैं। बारिश के दौरान लाखों लोगों के आवागमन, वाहन पार्किंग, सुरक्षित स्थान व सुरक्षा व्यवस्था के चलते ढाना हवाई पट्टी पर कार्यक्रम तय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। 1978 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोराजी देसाई जी की सभा भी ढाना में ही हुई थी।
- शैलेंद्र जैन, विधायक, सागर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+