Sagar News: बुंदेलखंड में BJP को बड़ा झटका, 3 भाजपा नेताओं ने दिल्ली जाकर ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता
संवाद सूत्र ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश
Sagar News: बुंदेलखंड में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है अभी कुछ दिनों पहले बंडा विधानसभा से बीजेपी से टिकट मैने वाले सुधीर यादव ने आज दिल्ली जाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। वह पिछले दिनों ही बोल रहे थे कि चुनाव लडूंगा। अब निश्चित हो गया है कि वे बंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी से चुनाव लडेंगे। जिससे बंडा में मुकाबला रोचक हो जाएगा। जिसमे बीजेपी, बीएसपी और आम आदमी पार्टी से बीजेपी छोड़ने वाले प्रत्याशी चुनावी समर में शामिल होंगे।
वहीं सागर सिटी विधानसभा से पिछली तीन बार से टिकट मांग रहे बीजेपी नेता मुकेश जैन ढाना ने भी टिकिट न मिलने से कुछ दिनों पहले बीजेपी छोड़ दी थी। वे भी आज दिल्ली में आम आदमी कार्यालय में आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने गए है। इस प्रकार मुकेश जैन भी सागर में बीजेपी और कांग्रेस दोनों की टेंशन बड़ाने का काम करेंगे।

इधर टीकमगढ़ की जतारा क्षेत्र से कुछ दिनों पहले बीजेपी छोड़ चुकी अनिता खटीक, जो टीकमगढ़ की जतारा सीट पर दावेदारी कर बीजेपी से टिकट मांग रही थी। पर उन्हे पार्टी ने टिकट नही दिया। इसके बाद उन्होंने पिछले दिनों बीजेपी छोड़ दी थी। वे भी आज दिल्ली में आम आदमी कार्यालय पहुंच कर आप पार्टी की सदस्यता लें रही है। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भी अब आम आदमी पार्टी से जतारा से चुनाव लड़ सकती है, जो कही न कही बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती होगी।












Click it and Unblock the Notifications