ससुराल में खातिरदारी नहीं हुई तो गुस्‍साए पति ने पत्नी को पीटा, पहुंची थाने और दर्ज कराया केस

ससुराल में खातिरदारी नहीं हुई तो गुस्‍साए पति ने पीटा, थाने पहुंचकर पत्‍नी ने दर्ज कराया केसA husband beaten his wife for not taking care of her in-laws

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में पति-पत्‍नी के झगड़े का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पति ने पत्‍नी को इस बात पर बुरी तरह पीटा कि उसकी ससुराल में मनभर-खातिरदारी नहीं की गई थी। वह पत्‍नी के साथ उसके मायके में एक शादी समारोह में गया था। जहां उसने अपने को अपमानित महसूस किया।

husband wife fight

ससुराल से घर लौटने पर पति ने पत्‍नी को ताने पर मारे, दोनों में कहासुनी हुई। वह गुस्‍से में था, तो पत्‍नी को डुक्‍क और थप्‍पड़ मारे। उसके हमले से सिहरी पत्‍नी थाने जा पहुंची। थाने में पत्‍नी ने अपने पति व सास के खिलाफ शिकायत की। उसने मारपीट का ब्यौरा देते हुए बताया कि, सास ने भी और ज्यादा पीटने के लिए उकसाया। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने मुश्किल से मुझे बचाया।'

husband wife fight

पुलिस के अनुसार, रोहतक के गांव घरौठी निवासी महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया है कि, वह पति के साथ अपने मायके में एक शादी समारोह में गई थी। वहां से वापस लौटी तो पति का व्यवहार अचानक बदल गया। पति ने खुद को अपमानित किए जाने आरोप लगाया, और कहा कि तुम्हारे मायके वालों ने मेरी कोई इज्जत नहीं की।' उसने मायके के लोगों को गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। मैं इसके लिए पति का व‍िरोध कर रही थी।

महिला ने कहा, ''तरह-तरह की अभद्र भाषा बोलने के बाद पति ने मुझे बेरहमी से पीटा। उस वक्‍त सास भी वहीं थी, उसने अपने बेटे को रोकने के बजाए मुझे और ज्यादा पीटने के लिए उसे उकसाया। शोर सुनकर पड़ोसी आए, तब पड़ोसियों ने मुश्किल से मुझे बचाया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+