'एक को सड़क पर घसीटा, दूसरे का सिर फोड़ा', चोरी के शक में दी गई तालिबानी सजा

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चोरी के शक में दो युवकों को भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने तालिबानी सजा दी है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों ने पहले तो युवकों को बुरी तरह से सड़क पर घसीटा फिर पीट-पीट कर लहू-लुहान कर दिया। पूरा मामला रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के बहोरीबंद गांव है।

Taliban punishment Rewa News

जानकारी मुताबिक चोरहटा थाना क्षेत्र में दोनों युवकों ने पहले लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद वहां से भागने के प्रयास में थे। जिनको ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को देने से पहले खुद ही कानून को हाथ में लेते हुए दोनों युवकों को खुद ही तालिबानी सजा दे डाली। ग्रामीणों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। साथ ही पूरे घटना का वीडियो भी बनाया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है। किस तरह से कुछ गांव के युवक मिलकर इनकी बेरहमी से कुटाई कर रहे हैं। युवकों ने एक लुटेरे की टांग को पकड़ कर पीठ के बल रोड में घसीटते हुए दिख रहा है।

इतना ही नहीं उसके उपर लाठियां भी बरसाई। वहीं, मोटरसाइकिल से गिरने के चलते दूसरा लुटेरा लहू लुहान हो गया। युवकों को पीटने के साथ गांववालों ने लुटेरों की मोटरसाइकिल को भी तोड़ा दिया।

हालांकि यह घटना करीब एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है। जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना को संज्ञान में लिया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। उसके बाद इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+