विरोध का अजीब तरीका, चोर को पकड़ने के लिए महिला ने थाना प्रभारी की उतारी आरती
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अजीब तरीके से विरोध किया गया। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो महिला फूलों की माला और आरती की थाली लेकर थाने में विरोध जताया है।
जानकारी मुताबिक पुलिस चोरी के एक मामले में कार्रवाई नहीं कर रही थी। जिससे नाराज होकर एक महिला अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ माला और आरती की थाली लेकर थाने पर पहुंच गई।

बकायदा थाना प्रभारी की आरती उतारने लगी। महिला के ऐसा करने पर थाना प्रभारी उसे रोकने की कोशिश करने लगे। वहीं पास में खड़े युवक ने इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल, यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां कुछ दिनों पहले एक चोरी हुई थी।
अनुराधा सोनी नाम की महिला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फोर्ट रोड में सोने चांदी का काम करती है। जनवरी महीने में इनकी दुकान में चोरी हो गई थी। जिसका आरोप दुकान के कारीगर पर लगाया गया था। महिला ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने कहा है कि वह इस घटना में जांच कर रही है। आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन महिला का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
जिसके बाद महिला अनुराधा सोनी नाराज होकर अनोखे तरीके से अपने बच्चों और पति कुलदीप सोनी के साथ ही पूजा की थाली लेकर थाने पहुंची। उसने थाना प्रभारी सहित एस आई की आरती उतारने और माला पहनाने का प्रयास किया।
महिला का पति थाना प्रभारी की करतूत सबको दिखाने के लिए सोशल मीडिया से लाइव भी करने लगा, जिसके बाद थाना प्रभारी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इस पूरे घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और जिस थाना प्रभारी जेपी पटेल की महिला आरती उतारने का प्रयास कर रही थी वो हाल ही में सामान थाना क्षेत्र से सिटी कोतवाली आए हैं। यह वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications