'दिल्ली में BJP कांग्रेस की सेटिंग थी, एक बार तुम लूटो, एक बार हम लूटे', रीवा में CM केजरीवाल ने साधा निशाना

Rewa News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मध्य प्रदेश के रीवा में महारैली को संबोधन करते हुए प्रदेश की जनता से बड़े वादे किए और भाजपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

इस दौरान उन्होंने कहा, 'आम आदमी पार्टी के आने से पहले दिल्ली में दो पार्टियां थीं। दोनों की अच्छी सेटिंग थी। एक बार तुम राज करो, एक बार हम राज करें। एक बार तुम लूटो, एक बार हम लूटें। एक-एक करके दोनों पार्टियों ने खूब खाया फिर आ गई आम आदमी पार्टी। हम कुछ अच्छा ही कर रहे होंगे तब तो जनता हर बार चुनाव जीत रही है। जब दिल्ली में हमने इतना काम किया तो धीरे-धीरे बात करते-करते हवा पंजाब में पहुंच गई।

Rewa Kejriwal Bhagwant Mann

वहां चर्चा होने लगी कि दिल्ली के लोग खुशहाल हो गए। दिल्ली में महंगाई बहुत कम है। 5 लोग बहुत खुशहाल है तो पंजाब के लोगों ने 117 में से 92 सीट आम आदमी पार्टी को दे दी और भाजपा को 117 में से 2 सीट दी। दिल्ली में भी 2 पार्टियां और पंजाब में भी 2 पार्टियों ने एक बार उसका राज एक बार उसका राज किया और दोनों ने मिलकर खूब खाया। अरविंद केजरीवाल ने आगे बोला मध्यप्रदेश में भी दो पार्टियां हैं। एक बार इन्हें उखाड़कर फेंक दो। मैं वादा करता हूं कि भाजपा कांग्रेस पार्टी को भूल जाओगे।

केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रीवा आए हैं। दोनों यहां दोनों यहां एसएएफ मैदान में पार्टी की महारैली में शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी पहले ही मध्यप्रदेश की सभी 230 सीट पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर चुकी है। सिंगरौली से पार्टी की रानी अग्रवाल महापौर हैं।

किए ये बड़े वादे
1- मध्य प्रदेश में पेसा कानून लागू किया जाएगा, आदिवासियों को हक दिलाएंगे।
2- किसानों की फसल बर्बाद हुई तो उसका पूरा मुआवजा दिया जाएगा।
3- एमपी में भी हमारी सरकार बनी तो हर बेरोजगार युवा को 3000 रुपये महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
4- दिल्ली के 75000 बुजुर्गों को मैं अभी तक एसी ट्रेन से तीर्थ यात्रा कराई है। एमपी में भी मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी मैं देता हूं।
5- ड्यूटी के दौरान शहीद होने वालों को 1 करोड़ की सहायता।
6- सारे कच्चे कर्मचारी पक्के किए जाएंगे। ठेका प्रथा खत्म की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+