MP News: रीवा में सरकारी स्कूल के टीचर का अजब कारनामा: बच्चों को जानबूझकर दूसरे स्कूल में ट्रांसफर करवाया

Bhoapl news: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का अजीब मामला सामने आया है। टीचर ने पहले गांव में अफवाह फैलाई कि स्कूल बंद होने वाला है और बच्चों को दूसरे स्कूल में एडमिशन लेने के लिए कह दिया।

इसके साथ ही उसने कुछ बच्चों को जबरन ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) थमा दिए और कुछ के घरों तक टीसी पहुंचा दी। इस हड़कंप के चलते स्कूल खाली हो गया।

Strange act of government school teacher in Rewa Deliberately got children transferred to another school

यह मामला गुरुवार को कलेक्टर प्रतिभा पाल तक पहुंचा, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को स्कूल का दौरा किया और मामले की जांच की। देर रात को आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया और स्कूल में एक लेडी टीचर की नियुक्ति की गई। इसके साथ ही बच्चों का फिर से दाखिला कराया गया है।

यह अजीब घटना रीवा जिले के मिडिल स्कूल हरदी गांव में घटी है। यह स्कूल 1988 से संचालित हो रहा है और लालगांव संकुल क्षेत्र में आता है। स्कूल में 1989 से रेखा मिश्रा और 2023 से दिनकर प्रसाद मिश्र पढ़ा रहे थे। जुलाई में रेखा मिश्रा का ट्रांसफर हो गया और दिनकर प्रसाद मिश्रा अकेले स्कूल में रह गए। इस सत्र में स्कूल में 15 बच्चे पढ़ रहे थे।

जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, दिनकर प्रसाद मिश्रा 1998 से जिले में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जुलाई महीने से उन्होंने गांव में अफवाह फैलाई कि स्कूल बंद होने वाला है और बच्चों को दूसरे स्कूल में एडमिशन लेने के लिए दबाव डाला। इसके बाद, एक के बाद एक बच्चे टीसी लेने लगे। जिन बच्चों ने टीसी नहीं ली, उनके घर जाकर भी दिनकर ने टीसी पहुंचा दी, जिससे स्कूल में बच्चों की संख्या तेजी से घट गई।

इस पूरे मामले के उजागर होने पर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। स्कूल में अब नई व्यवस्था की गई है और बच्चों को फिर से पढ़ाई के लिए उचित वातावरण प्रदान किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+