MP Election 2023: रीवा जिले के सिरमौर सीट पर अखिलेश की नजर, BJP के गढ़ में मोर्चा संभालने जा रहे पूर्व सीएम

MP Election 2023: रीवा जिले की सिरमौर विधानसभा सीट तीसरे मोर्चे के टारगेट पर है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कल से विंध्य क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। 27 सितंबर को सिरमौर पहुंच कर वार्ड क्रमांक एक स्थित नगर पंचायत के ग्राउंड में सभा कर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी लक्ष्मण तिवारी के लिए वोट मांगेंगे।

आम आदमी पार्टी, बीएसपी और सपा का मारना है कि इस क्षेत्र में कांग्रेस मजबूत स्थित में नहीं है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के लिए लोगों में गुस्सा है। यह विधानसभा सीट उत्तरप्रदेश से सटी है। विंध्य में आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का सतना और रीवा में चुनावी सभा कर चुके हैं।

Former Chief Minister Akhilesh Yadav Rewa

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम का यह पहला चुनावी दौरा है। पार्टी अब तक सात प्रत्याशियों की टिकट घोषित कर चुकी है।

पार्टी प्रवक्ता शमशुल हसन ने जानकारी दी कि विंध्य में पार्टी का जनाधार रहा है। इसके अलावा चंबल और बुंदेलखंड की कई सीटों पर पार्टी मजबूत है। इसी तरह बहुजन समाजवादी पार्टी हमेशा से ही विंध्य क्षेत्र में मजबूत रही है।

आपको बताते की मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती द्वारा स्थापित भारतीय जनशक्ति पार्टी से लक्ष्मण तिवारी ने राजनीति की शुरुआत की।

वह 2008 के विधानसभा चुनाव में मऊगंज विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे। पर 2013 के विधानसभा चुनाव में उमा भारती के दल कहे जाने वाले भारतीय जनशक्ति पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय हो गया। ऐसे में भाजपा ने लक्ष्मण तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया। पर तिवारी कांग्रेस के सुखेन्द्र सिंह बन्ना से चुनाव हार गए। तब 2018 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मण तिवारी की जगह बीजेपी ने प्रदीप पटेल काे चुनाव लड़ाया। वह जीते भी। ऐसे में तिवारी निर्दलीय चुनाव लड़ गए। फिर भी उनको 10000 वोट मिले थे।

सिरमौर विधानसभा अब तक घोषित प्रत्याशी
1- आप- सरिता पाण्डेया, पूर्व मंत्री की बहू
2- सपा- लक्ष्मण तिवारी, पूर्व विधायक
3- बसपा- वीडी पाण्डेय, डीएसपी पद से रिटायर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+