जानिए कैसे रीवा में दो भाइयों के बीच विवादित दीवार ने ली 4 बच्चों की जान, पूर्व CM कमलनाथ ने जताया दुख

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में दो भाइयों के बीच विवादित दीवार ने स्कूल से आ रहे घर आ रहे हैं चार बच्चों की जान ले ली, जबकि चार बच्चों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल रीवा में कच्चे मकान की दीवार गिरने से 8 बच्चे इसकी चपेट में आ गए थे।

बता दे रीवा जिले के गढ़ कस्बे में एक निजी स्कूल के 8 बच्चे स्कूल के समीप कच्चे मकान की दीवार गिरने से दब गए। जानकारी अनुसार दुर्घटना में चार बच्चों की दु:खद मौत हो गई है। एक महिला तथा तीन छात्रों का उपचार किया जा रहा है।

school children buried under collapsing wall in Garh town know what is the dispute between brothers

स्कूल से घर लौट रहे थे बच्चे

रीवा में यह हादसा उसे वक्त हुआ जब बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे तभी अचानक गढ़ कस्बे में सनराइज स्कूल के पास जर्जर दीवार बच्चों पर गिर गई। जिसमें 8 बच्चे और एक महिला मलबे में दब गए थे। जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं चार बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

school children buried under collapsing wall in Garh town know what is the dispute between brothers

विधायक नरेंद्र प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दीवार जर्जर हालत में थी दो भाइयों के बीच इसे लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि दो नामदेव भाइयों की यह दीवार है। दोनों भाइयों में इस बात को लेकर विवाद था कि जर्जर दीवार को कौन हटाएगा। स्कूल संचालक और पेरेंट्स इसे गिराने के लिए कई बार कह चुके थे। शनिवार को बारिश की वजह से दीवार ढह गई। दीवार जिनकी है, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन बच्चों की हुई मौत

  • - अंशिका गुप्ता (5 वर्ष), पिता: सुरेंद्र गुप्ता
  • - मान्या गुप्ता (7 वर्ष), पिता: वीरेंद्र गुप्ता
  • - सिद्धार्थ गुप्ता (5 वर्ष), पिता: वीरेंद्र गुप्ता
  • - अनुज प्रजापति, पिता: इंद्रपाल प्रजापति

वही इस मामले पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की दीवार गिरने से चार मासूम बच्चों की मौत और कई बच्चों के घायल होने की दुखद खबर है। मैं इस हृदय विदारक घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+