MP Weather report: एमपी में पांच दिन बाद मिली बारिश से राहत, अब कोहरे के साथ गलन वाली ठंड का होगा आगाज

MP Weather report: मध्य प्रदेश में बीते पांच दिनों से जारी बारिश का सिलसिला शनिवार को लगभग रुक गया। कुछ एकाध जगह शुक्रवार को भी बूंदाबांदी हुई लेकिन उससे ज्यादा असर नहीं पड़ा। बारिश के बाद अब मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

पिछले कई दिनों से विंध्य के मौसम का मिजाज बिगड़ा है। जिले में शनिवार की सुबह ठंड के साथ ही कोहरे की चादर बिछी रही। दोपहर में गुनगुनी धूप निकली और लोगों को ठंड से छुटकारा मिला। शाम को फिर आसमान पर बादल छाए और ठंड बढ़ गई।

Rewa Madhya Pradesh

शहर में शनिवार की सुबह लोग जब घरों से बाहर निकले तो घने कोहरे ने उनका स्वागत किया। कोहरे के कारण ठीक से सडक़ें तक नहीं दिख रही थीं। वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए चल रहे थे। आसमान पर बादल भी थे, जिससे ठंड थी। दोपहर तक न केवल कोहरे की धुंध छंट गई बल्कि धूप भी निकल आई। इससे शहर को लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।

देरशाम तक आसमान पर फिर बदलों ने अपना डेरा जमा लिया था, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+