Rewa News: चोरी के संदेश में महिला की हिरासत में मौत, पुलिस कर्मियों सहित पांच पर दर्ज हुआ मामला
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक बार फिर पुलिस की वर्दी दागदार हो गई। जहां सिविल लाइन थाने में पुलिस हिरासत के दौरान एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस कस्टडी में महिला की मौत के मामले में 3 पुलिसकर्मियों समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पूरे मामले की की न्यायिक जांच भी चल रही है।

सिविल लाइन थाना में चोरी के आरोप में महिला राजकली केवट 53 पति पारसनाथ निवासी शिकारगंज थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी को पुलिस कस्टडी में लिया गया था। 30 अक्टूबर की रात ही महिला की हालत बिगड़ गई थी, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसको अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इस पर परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने अस्पताल में शव का पीएम कराया, जिसमें महिला के साथ मारपीट की पुष्टि हुई है।उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मौत की वजह कई चोटों के कारण सदमे से रक्तस्त्राव होने का लेख किया गया है।
जांच में महिला के साथ थाने में मारपीट करने की जानकारी आने पर प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, एएसआइ कौशलेन्द्र प्रसाद शुक्ला, महिला आरक्षक खुशबू तिवारी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त चोरी के फरियादी ने भी मारपीट की थी। इस पर प्रतीक्षा सिंह सेंगर, पति यशोवर्धन सिंह सेंगर पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस पूरे घटना की न्यायिक जांच अभी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications