Rews News : पैसे को लेकर ऐसा विवाद, बड़े भाई ने छोटे को उतारा मौत के घाट, फिर..

Rewa News: जमीन के पैसों के बटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से हमला करके मौत की नींद सुला दिया और आरोपी फरार हो गया है। मामला रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवरा की बताई जा रही है। पुलिस इस घटना में हत्या का मामला दर्ज करके हमलाबर आरोपी की खोज कर रही है।

Semaria Police Station

टांगी से किया हमला

पुलिस के माध्यम से मिली जानकारी अनुसार सेमरिया थाना के ग्राम पंचायत भवरा निवासी नवीन श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होने अपने छोटे भाई प्रवीण श्रीवास्तव के साथ मारपीट करते हुए टांगी से प्रवीण पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान प्रवीण की मौत हो गई।

पैसों को लेकर हुआ विवाद

दोनों भाई अपनी पुस्तैनी जमीन बेचे थे। जमीन के जो रूपये मिले उसको दोनों लोग मिलकर बांट रहे थे। रूपयों को लेकर दोनों के लोगो के बीच विवाद शुरू हो गया। कहा सुनी से शुरू हुई लड़ाई मारपीट में बदल गया और हाथापाई करते हुए नवीन ने छोट भाई प्रवीण पर डांगी से हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई।

अनिल सोनकर, एडिशनल एसपी रीवा

सेमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवरा में 2 भाईयों की बीच लड़ाई हुई। मारपीट में 1 भाई की मौत हो गई है। हत्या का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+