Rewa News : रीवा सड़क हादसे के बाद जागा परिवहन विभाग, 92 बसों के खिलाफ कारवाही, ट्रक को किया जप्त
Rewa news : रीवा जिले के तीन दिन पहले नेशनल हाईवे नंबर 30 पर भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के साथ ही 40 लोगों से अधिक लोगों के घायल होने से एक बार फिर जिला परिवहन विभाग की नींद खुल गई है। इस बड़े सड़क हादसे के बाद सड़क पर उतरी यातायात पुलिस के सहयोग से रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के सोहागी घाटी के पास चेकिंग लगाकर यात्री बसो की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न कमियां मिलने पर करीब 92 वाहनों में चालानी कार्रवाई करते हुए 1 लाख 16 हजार रूपए की राजस्व वसूली की गई।

मिली जानकारी के अनुसार आरटीओ मनीष त्रिपाठी ने परिवहन सुरक्षा स्क्वाड प्रभारी अजय मार्को एवं परिवहन चेकपोस्ट हनुमना प्रभारी आरबी सिंह के साथ मिलकर चाकघाट सहित जिले में कई जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 41 यात्री बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 1 लाख 16 हजार का राजस्व वसूली की गई,
वहीं रीवा-सीधी मार्ग में गुढ़ के पास 1 ट्रक को पकड़ा है। जिसका 1 लाख 57 हजार रुपए मध्य प्रदेश का मोटरयान कर बकाया था। ऐसे में जब्त कर गुढ थाने में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। बताते चलें कि चेकिंग अभियान रीवा-प्रयागराज रोड पर चेकपोस्ट चाकघाट पर, रीवा-सीधी,रीवा-हनुमना, शहडोल-रीव और रीवा-सतना रोड पर की गई।
चालानी कार्रवाई से सवारी बसों के संचालकों पर काफी हड़कंप मचा हुआ है। दिवाली त्योहार के चलते इस समय यात्री बसों पर सवारियों का आवागमन, काफी ज्यादा हो रहा है। जिसके चलते आज सवारी बसों के ऊपर चेकिंग अभियान निरंतर तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा।












Click it and Unblock the Notifications