Rewa News: बोरवेल में गिरे मयंक का रेस्क्यू 16 घंटों से जारी, 50 फीट खोदा गया गड्ढा
Rewa borewell News: मध्य प्रदेश के रीवा जिला स्थित मनिका गांव में बोरवेल में गिरे 6 साल के मयंक को बचाने के लिए 16 घंटे से खोदाई की जा रही है। रातभर से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। सुबह 7:00 बजे तक करीब 50 फीट तक खोदाई की जा चुकी है।
रेस्क्यू टीम बोरवेल के पैरेलल 8 जेसीबी मशीन से खुदाई कर रही है। फिलहाल बच्चे का कोई मूवमेंट नहीं दिखाई दे रहा है। बच्चा शुक्रवार को शाम करीब 4:00 बजे 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर मिट्टी आने से वह और गहराई में चला गया।

बच्चे की मां शीला आदिवासी अपनी मासूम बेटी को गोद में लेकर रातभर घटनास्थल पर बैठी रही। बच्चे के दादा हिन्चलाल आदिवासी को भी उसके सुरक्षित बाहर निकलने की उम्मीद है।
घटना जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव का है। बच्चे का मयंक (6) पिता विजय आदिवासी है। वह खेत में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेत में ही खुले पड़े बोरवेल में गिर गया।

घटनास्थल पर कलेक्टर-एसपी समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी डटे रहे। त्यौंथर के विधायक सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर मौजूद हैं। साथ ही आसपास के लोगों की भीड़ भी यहां जमा है। बोरवेल के गड्ढे में कैमरा डालकर बच्चे पर नजर रखी जा रही है। उसे ऑक्सीजन देने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications