Rewa news : पत्नी के पड़ोसी लड़के से अवैध संबंध, पति ने कई बार पकड़ा, नहीं मानी तो उठाया खौफनाक कदम

रीवा जिले में पत्नी के प्रेम प्रसंग से दुखी होकर पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना का खुलासा होने पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Rewa news : पत्नी के प्रेम प्रसंग से दुखी होकर पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना का खुलासा होने पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। दोनों को पकड़ कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

SP Office Rewa

मोहल्ले के युवक से चलता था प्रेम प्रसंग

मनगवां क्षेत्र के निवासी हंसराज विश्वकर्मा 36 साल ने अपने रूम के अंदर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुबह युवक का शव लटकता हुआ मिला था। मर्ग कायम कर पुलिस ने परिवार वालों के बयान दर्ज किये तो पत्नी का प्रेम प्रसंग सामने आया। पत्नी किरण विश्वकर्मा का मोहल्ले में ही रहने वाले ऋषिराज उर्फ राज लखेरा पिता संतोष लखेरा 18 साल के साथ प्रेम प्रसंग चलता था। महिला अक्सर उससे मिलने मकान जाया करती थी। इस बात की खबर पति को हुई तो वह विरोध करता था लेकिन पत्नी नहीं मानी। अक्सर पति-पत्न के बीच इस बात को लेकर झगड़ा होता था जिससे युवक काफी मानसिक तनाव में था।

परिवार वालों ने लगाया आरोप

इस बात को लेकर उसने रूम के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जांच में खुलासा होने पर पुलिस ने प्रेमी और पत्नी के खिलाफ धारा 306 का अपराध दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने प्रेम प्रसंग की बात को कबूल कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया जहां से उनको जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

थाना टीआई जेपी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार वालों के बयान में यह तथ्य सामने आया था जिस पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच में यदि नए सुराग सामने आयेंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+