Rewa news : रीवा में विवाद सुलझाने गई डायल 100 में पथराव, पुलिसकर्मियों ने गांव में छुपकर बचाई जान

Rews News : रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकुइयां में मानसिक रूप से कमजोर पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दिया। गुस्साए पत्नी ने डायल हंड्रेड पुलिस बुला ली तो पति ने वाहन में पथराव कर दिया। भारी संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। अंतत: पत्नी ही चोरहटा थाने पहुंचकर पति के समर्थन में पुलिस से माफी मांगनी पड़ी। तब पुलिस अधिकारियों ने विछिप्त समझ मामला दर्ज नहीं किया।

Dial 100, Rewa

जानकारी में बताया गया कि 5 नवंबर की रात एक महिला ने डायल हंड्रेड को फोन कर मदद मांगी। कहा कि पति मारपीट कर रहा है। कृपया जल्दी आकर जान बचाएं। पीड़ित की गुहार सुन पुलिस चोरहटा थाने की डायल हंड्रेड पुलिस पहुंची। इधर डायल हंड्रेड आता देख शिकायतकर्ता का पति पथराव कर दिया। जिससे डायल हंड्रेड के पुलिसकर्मी जान बचाकर गांव में छिपकर जान बचाई।

भारी संख्या में पहुंचा थाने का बल

पुलिसकर्मियों ने पुलिस वाहन में पथराव की जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाण्डेय को दी। जिसके बाद चोरहटा थाने के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। तुरंत टीम ने उत्पाद मचाने वाले युवक को गांव में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। फिर आरोपी युवक को पुलिस थाने लेकर चली गई। पति को पुलिस गिरफ्तारी में देख पत्नी थाने पहुंची। कहा कि पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी वजह से उसने ऐसा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+