MP News: रीवा जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हुई 1212 कन्याओं की शादी, दुल्हनों ने किया 16 शृंगार

परंपरा के अनुसार विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं। बैंड बाजे व आतिशबाजी सहित धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ।

Rewa Mukhymantri Kanya Vivah Yojana

रीवा जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान एवं निकाह योजना के तहत 1212 गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया है। यहां जिलों में 11 मार्च से 14 मार्च तक सभी नगर परिषद नगर निकायों में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। ऐसे में अब तक एक हजार से ज़्यादा कन्याओं के हाथ पीले हो चुके हैं। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 11 हजार रुपये की राशि और 38 हजार रुपये की घर गृहस्ती यूज का सम्मान दिया गया है।

जिसमें वस्त्र,दीवार घड़ी, फाइबर 6 कुर्सी, 1 टेबल, रजाई, गद्दा, बर्तन, प्रेशर कुकर, आभूषण व अन्य उपहार प्रदान किए गए हैं। जैसे मंगलसूत्र, पायजाब, बिछुआ, कलर टीवी, सीलिंग फैन, दुल्हन के कपड़े और श्रृंगार का सामान दिया गया। शादी की सभी रस्में मुहूर्त के अनुसार पूरी की गईं। बैंड बाजे नाच गाने के साथ शादी संपन्न हुई।

कलेक्टर मनोज पुष्प ने जानकारी कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में नईगढ़ी जिले में 141 कन्याओं का विवाह कराया गया। इसी तरह रीवा जिले में 158, रायपुर करचुलियान जिले में 135 और हनुमना जिले में 84,गंगेव जिले में 157, मऊगंज जिले में 135, सिरमौर जिले में 175, जवा जिले में 125, त्योंथर जिले में 102, कन्याओं का विवाह हुआ।

बताया गया कि विवाह की सभी रस्मों में वर वधु के रहने व खाने-पीने की समुचित इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा की गई थी। सामूहिक विवाह समारोह को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों ने चीजों की व्यवस्था की थी। इसमें जनप्रतिनिधियों व आम लोगों ने भी भरपूर सहयोग किया। जिससे शहर से गांव में शादियां आसानी से संपन्न हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+