Rewa News: रिटायरमेंट पर महापौर ने चपरासी को दी यादगार विदाई, कुर्सी पर बिठाया, कार से छोड़ा घर

Rewa News: रीवा नगर निगम के महापौर ने रिटायरमेंट के दिन भृत्य को अनोखा सम्मान दिया है। महापौर अपनी कुर्सी पर अंतिम दिन चपरासी को बैठाया है। इसके बाद अपनी कार से उन्हें घर तक छोड़ने गए हैं।

Rewa Municipal Corporation Peon Retirement Honor

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा नगर निगम में महापौर अजय मिश्रा बाबा ने ऐसी मिसाल पेश की है। जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। दरअसल, महापौर ने सरकारी चपरासी को रिटायरमेंट पर अनोखे अंदाज में विदाई दी।

चपरासी यज्ञ नारायण कुशवाहा को मेयर अजय मिश्रा ने अपनी कुर्सी में बैठा कर एक दिन का मेयर बनाया है। साथ ही साल श्रीफल देकर सम्मान किया। इसके बाद महापौर ने अपने लग्जरी वाहन से यज्ञ नारायण को उसके घर तक पहुंचाया है। अब महापौर के इस सम्मान की हर तरफ चर्चा हो रही।

दरअसल रीवा नगर निगम में मेयर अजय मिश्रा के साथ काफी समय से काम कर रहे यज्ञ नारायण का भृत्य सेवा निवृत्त हो रहा था। ऐसे में मेयर काफी भावुक नजर आए। रिटायरमेंट के समय महापौर अजय मिश्रा ने यज्ञ नारायण को कुछ देर के लिए महापौर पद से नवाजते हुए अपने हाथों से महापौर की कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद फूल मालाओं से जोरदार स्वागत कर सम्मान किया गया। इतना ही नहीं सम्मान के बाद मेयर उन्हें लग्जरी वाहन में बैठाकर घर तक छोड़ने गए।

यज्ञ नारायण कुशवाहा 31 मई को भृत्य के पद से सेवा निवृत्त हुए हैं। वे लंबे बरसों से मेयर अजय मिश्रा के साथ काम कर रहे थे। इसके पहले भी जब अजय मिश्रा नेता प्रतिपक्ष थे उस कार्यकाल में भी नारायण उनके ही कमरे में नौकरी किया करते थे। उनके इन कामों से प्रभावित महापौर ने उन्हें सम्मान देकर उनका सेवा निवृत्त का दिन बेहद यादगार बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+