Rewa News: गणतंत्र दिवस पर सरकारी स्कूल में 58 बच्चों को खिला दिए खराब लड्डू, मचा हड़कंप
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्पेशल मध्यान भोजन खाने के बाद 58 बच्चे बीमार हो गए हैं। मामला सिरमौर अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री स्थित प्राथमिक स्कूल का है।
जानकारी अनुसार सिरमौर तहसील क्षेत्र अंर्तगत पडरी गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही स्कूल के 58 छात्र छात्राएं अचानक बीमार हो गए। बच्चो के अचानक बीमार होने की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बताया गया की गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्कूली छात्र छात्राओं को स्पेशल मध्यान भोजन परोसा गया था। इसके बाद बच्चों नें जैसे ही खाना खाया वह फूड प्वाइजिंग का शिकार हो गए। स्कूल प्रभारी और आसपास मौजूद लोगो के द्वारा बीमार हुए स्कूली बच्चों को तत्काल इलाज के लिऐ अस्पताल ले जाया गया।
58 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार
शासकीय प्रथमिक पाठशाला पडरी में गणतंत्र दिवस समारोह का अयोजन किया गया था। समारोह समाप्त होने के बाद बच्चों को भोजन परोसा गया था इसके बाद बच्चों ने परोसे गए भोजन को जैसे ही खाया अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। बता दें की बच्चों को खाने के लिऐ आलू गोभी की सब्जी, पूडी और लड्डू परोशा गया था। जिसे खाने से तकरीबन 58 बच्चे फूड प्वाइजिंग का शिकार हो गए। स्कूल प्रभारी और स्थानिय लोगो की मदद से तत्काल सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।
गंडतंत्र दिवस समरोह के बाद स्कूली बच्चों को परोसा गया था भोजन
वही मामले की जानकारी लगते ही प्रशानिक अमला मौके के लिऐ रवाना हुआ इसके आलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ आधिकारी के एल नाम देव समेत स्वास्थ अमले की टीम सिविल अस्पताल सिरमौर पहुंची। बताया जा रहा है की मौके पर पहुंच कर स्वास्थ अमले ने जांच पड़ताल की तो पता चला की पूड़ी बनने के लिए जिस डालडे का उपयोग किया गया था वह भी एक्सपायरी डेट का था। हलाकी बच्चे किस कारण से फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए इसका पता लगाया जा रहा है। और अब सभी बच्चो के स्वास्थ में सुधार की स्थिती बताई जा रही है।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के एल नामदेव ने बताया की समारोह के अयोजन के बाद बच्चो को खाना दिया गया था। जिसे खाने के बाद उनके पेट में दर्द हुआ और वह अचानक से बीमार हो गए। सभी 58 बीमार बच्चे खतरे से बाहर है। उनका इलाज किया जा रहा है। खाने की सामग्री का सेंपल लेकर उसकी जांच करवाई जाएगी और जो भी तथ्य समाने आयेंगे उसके अधार पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications