PM Modi in Rewa: पीएम मोदी ने विंध्य को दी 17 हजार करोड़ की सौगात, MP में अब नहीं दिखेगी डीजल रेल इंजन

मोदी ने यहां से 2300 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स और 7853 करोड़ रुपए की 5 नल-जल योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

PM Modi in Rewa:

PM Modi in Rewa: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के खास अवसर पर एमपी के रीवा में पहुंचे पीएम नरेंद्र ने करीब 17 हजार करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया। और 23 सौ करोड़ से ज्यादा की रेल विद्युतीकरण नई ट्रेन सुविधा व ग्वालियर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास निर्माण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बटन दबाकर शिलान्यास किया। शुभारंभ होने के बाद अब मध्यप्रदेश में डीजल इंजन दिखाई नहीं देंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर पंचायतों से भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, पूज्य बापू कहते थे कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। लेकिन कांग्रेस ने गांधी के विचारों को नहीं माना। 90 के दशक में पंचायती राज के नाम पर खानापूर्ति की। 2014 के बाद से भारत में अपनी पंचायतों के सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया। आज इसके रिजल्ट नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत की पंचायतें गांवों के विकास की प्राणवायु बनकर उभर रही हैं। 2014 से पहले पंचायतों के लिए वित्त आयोग का अनुदान 70 हजार करोड़ से भी कम था। इतनी कम राशि से इतना बड़ा भारत, इतनी सारी पंचायतें कैसे अपना कार्य कर पातीं। 2014 में बीजेपी सरकार आने के बाद पंचायतों को मिलने वाला यह अनुदान 70 हजार से बढ़ाकर दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया। 2014 से पहले के 10 वर्षा में केंद्र सरकार की मदद से 6 हजार के आसपास पंचायत भवन बनवाए गए थे। हमारी सरकार ने आठ वर्ष के अंदर 30 हजार से ज्यादा नए घर बनवा दिए हैं।

Recommended Video

    पीएम मोदी के आने से पहले पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय से आधा सैकड़ा युवा गिरफ्तार

    मोदी आज रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में शामिल हुए। नरेंद्र मोदी ने यहां से 2300 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स और 7853 करोड़ रुपए की 5 नल-जल योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। रीवा में मोदी का प्रधानमंत्री बनने के बाद यह तीसरा दौरा था। इससे पहले वह मई 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान और दूसरी बार नवंबर 2018 में विधानसभा प्रचार में आए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+