OMG: तिलक से एक दिन पहले 6 बच्चों के पिता के साथ दुल्हन हुई फरार, दूल्हा लगा रहा थाने का चक्कर
आरोपी युवक की पत्नी का कहना है कि उसका पति घर से 40 हजार रुपए लेकर उसी दिन निकला है, जिसकी वह खुद तलाश कर रही है।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में तिलक के एक दिन पहले दुल्हन 6 बच्चों के बाप के साथ फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने का पता चलने पर तिलक आने की तैयारी कर रहे दूल्हे के परिजन सकते में रह गए। दूल्हा व दुल्हन पक्ष की शादी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गईं। बताया जा रहा है कि 15 फरवरी को दुल्हन शादी का जोड़ा लेने गई थी। लेकिन शाम तक नहीं लौटी। दूल्हा-दुल्हन के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मामला रीवा के सिटी कोतवाली थाना इलाके में तिलक के एक दिन पहले दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो गई। दुल्हन के परिजनों का कहना है जिस शख्स के साथ वह फरार हुई है वह 6 बच्चों का बाप है, उसने उसका अपहरण किया है। इस मामले के बाद दुल्हन के परिजन व आरोपी की पत्नी व बच्चे थाने का चक्कर कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है।
6 बच्चों की पत्नी पहुंची थाने
जिस युवक के साथ दुल्हन फरार हुई है वह 6 बच्चों का बाप है। उसकी पत्नी का कहना है कि उसका पति उसी दिन से 40 हजार रुपये लेकर घर से निकला है। जिसकी वह खुद तलाश कर रही है। युवक और युवती दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। इधर दुल्हन के परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की को आरोपी बहला फुसला कर ले गया है। अब जहां दूल्हा-दुल्हन के परिजन मिलकर तलाश कर रहे हैं।
रीवा एसपी के पास पहुंचे पास पहुंचे दुल्हन के परिजनों ने बताया कि 15 फरवरी को दुल्हन शादी का जोड़ा लेने दुकान पर गई थी। लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आई। पता चला कि घोघर निवासी इरशाद मंसूरी नाम का युवक दुल्हन को भगा ले गया है। युवक के परिजनों से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह 6 बच्चों का बाप है।
वहीं, दुल्हन के फरार होने के साथ ही दूल्हा भी दुल्हन के परिजनों के साथ थाने पहुंच गया और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने इस घटना में शिकायत दर्ज कर युवक की खोज कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications