Rewa News: 200 वर्ष पुराने कोलगढ़ी का होगा जीर्णोद्धार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया भूमिपूजन

सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को त्योंथर में कोल सम्मेलन में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कोलगढ़ी के विकास कार्य का भूमिपूजन किया। सम्मेलन कोलगढ़ी से 500 मीटर दूर शासकीय बालक स्कूल के ग्राउंड में हुआ।

Kolgarhi government

Rewa News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रीवा जिले के त्योंथर पहुंचे जहां पर कोलगढ़ी में आयोजित कोल सम्मेलन में मुख्यातिथि के रुप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 3.24 करोड़ की लागत से कोलगढ़ी के जीर्णोद्धार के साथ ही कई और योजनाओं का भूमिपूजन किया इस दौरान उन्होंने कहा की आज एक संकल्प और सपना साकार हो रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को रीवा में कोलगढ़ी के विकास और संरक्षण कार्य का भूमिपूजन करते हुए कहा की आज एक संकल्प पूरा हो रहा है एक सपना साकार हो रहा है। इस गढ़ी से कोल समाज के इतिहास को दिखाया जाएगा कोलगढ़ी का पुराना खोया वैभव वापस लौटाया जाएगा यहां पर सुंदर घाट का निर्माण कराया जाएगा इसका जीरोद्वार किया जाएगा और यह स्थान तीर्थ के रुप में जाना जाएगा।

रीवा के त्योंथर स्थित कोलगढ़ी के लिए 3.24 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। जिससे इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा इसका कुल एरिया 2410 वर्ग मीटर है। 740 वर्ग मीटर में गढ़ी की इमारत है। इसके साथ ही सीएम ने त्योंथर सूक्ष्म सिंचाई योजना का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा सामुदायिक भवन निर्माण का स्वीकृति पत्र भी सौंपा। रीवा जिले के कोल समाज के 3831 हितग्राहियों को पट्टों का वितरण किया गया वासस्थान दखल अधिनियम के तहत जिले के 5529 सर्वेक्षित हितग्राहियों में से 1235 के पट्टे तैयार कराकर कार्यक्रम में प्रतीक स्वरूप 250 हितग्राहियों को पट्टों का वितरण किया गया। पूरे जिले में अब तक वासस्थान दखलकार एक्ट के तहत 12094 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+