Rewa News: किसानों के दिल्ली कूच के समर्थन में निकाली गई ट्रैक्टर रैली, रीवा के कई गांवों में शक्ति प्रदर्शन
Farmers Tractor March: किसानों के दिल्ली कूच के समर्थन में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने रीवा जिले में ट्रैक्टर रैली (Tractor rally) निकाली।
रीवा जिले के कई गांव में किसान संगठनों ने आज ट्रैक्टर रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। जहां सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर पहुंचें किसानों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।

संक्युत किसान मोर्चा की ओर से शिव सिंह ने जानकारी दी की संक्युत किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाह्न पर रीवा सहित जिलेभर में किसानों ने गांव-गांव ट्रैक्टर मार्च के माध्यम से विरोध जताया है। कई जगहों पर पुतले भी दहन किए गए हैं।
मुख्य रूप से रीवा के ग्राम अमराखट्टा, पांति,सेमरिया में किसानों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने के लिए अब रीवा से दिल्ली कूच करने की तैयारी है।
जहां पहुंचकर सभी किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होंगे। सरकार ने हमसे जो वादे किए थे वो अब तक पूरे नहीं हुए हैं। इसलिए हम किसान जब तक अपनी मांगों को मनवा नहीं लेते तब तक हम मानने वाले नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications