भाजपा जनता की सेवा करने में लगी है, कांग्रेस मेवा खाने की योजना बना रही: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा जनता की सेवा करने में जुटी है, गांव, गरीब, युवा, वंचित, पीड़ित, महिला, किसान व अन्य सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। लेकिन तीनों लोकों में घोटाला करने वाली कांग्रेस पार्टी मेवा खाने की योजना बना रही है। हम विकास कार्य करने में लगे हैं, कांग्रेस घोटाला करने की ताक में हैं। कांग्रेस सरकार को घोटालों की सरकार कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।

गुरूवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सेमरिया और रीवा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी केपी त्रिपाठी और राजेन्द्र शुक्ला के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।

JP Nadda held a public meeting in Semaria in support of BJP candidates KP Tripathi and Rajendra Shukla.

नड्डा ने कहा कि दुनिया भर के देशों की अर्थव्यवस्था जब लड़खड़ा रही है, तब भारत की अर्थव्यवस्था इंग्लैंड को पछाड़कर 11वें नंबर से पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने कर दिखाया है। आप भाजपा को आशीर्वाद देंगे, जिले की आठों सीटें भाजपा की झोली में डालेंगे तो 2028 में भारत दुनिया में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने सभा में कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब देश में उपयोग होने वाले 92 प्रतिशत मोबाइल चाइना के बने होते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इतनी प्रगति कर रहा है कि देश में उपयोग होने वाले 97 प्रतिशत मोबाइल भारत के बने हैं।

JP Nadda held a public meeting in Semaria in support of BJP candidates KP Tripathi and Rajendra Shukla.

आपने गलत बटन दबाया तो फिर घोटाले होने लगेंगे

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि सेमरिया का विकास करना है, रीवा का विकास करना है, मध्यप्रदेश और देश का विकास करना है तो भाजपा प्रत्याशी श्री केपी त्रिपाठी और श्री राजेन्द्र शुक्ला को अपना आशीर्वाद देकर दोबारा विधायक बनाइए। अगर आपने भाजपा को वोट नहीं किया, किसी गलत बटन को दबा दिया तो फिर घोटाले होनें लगेंगे। कांग्रेस शासनकाल में कोयला घोटाला, कामनवेल्थ घोटाला, 2जी घोटाला, आदर्श स्कैम जैसे कई घोटाले हुए हैं। कांग्रेस ने हेलीकॉप्टर खरीदी में घोटाला किया। कांग्रेस ने जमीन पर घोटाला किया, आकाश में घोटाला किया और पाताल को भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस पार्टी तीनों लोकों में घोटाला करती है। श्री नड्डा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ ने कहा था कि 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ कर देंगे, लेकिन 12 लाख किसानों को डिफाल्टर बना दिया। उस सरकार ने घोटालों की झड़ी लगा दी। इरिगेशन कांपलेक्स घोटाला, वेयरहाउस घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, कृषि यंत्र घोटाला जैसे कई घोटाले किए। कमलनाथ के ओएसडी के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए थे।

JP Nadda held a public meeting in Semaria in support of BJP candidates KP Tripathi and Rajendra Shukla.

भाजपा सरकार में प्रति व्यक्ति आय 10 गुना, आदिवासी बजट 57 गुना बढ़ा

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में दवाई और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का बड़ी मात्रा में भारत आयात करता था। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश चौतरफा विकास कर रहा है। दवाइयों का एक्सपोर्ट 138 गुना बढ़ा है, 70 हजार करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक्स सामान विदेशों को निर्यात किया गया है। भाजपा की सरकार में मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 10 गुना बढ़ी है, प्रदेश का सालाना बजट भी 13 गुना बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग का बजट 26 प्रतिशत और आदिवासी विकास विभाग का बजट 57 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। गेहूं का उत्पादन ढाई गुना बढ़ा है और प्रधानमंत्री सडक योजना के तहत 83 हजार 931 किलोमीटर सड़कें मध्यप्रदेश में बनाई गई हैं। मध्यप्रदेश में 34 नए रेलवे स्टेशनों का विकास किया जा रहा है।

रीवा में 2 लाख परिवारों को मिला मुफ्त इलाज

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में करोड़ों लोगों को मुफ्त पांच किलो राशन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 करोड़ घर दिये हैं। उज्जवला योजना में करोड़ों बहनों को गैस कनेक्शन दिए हैं, जिनमें से रीवा में भी 2 लाख 50 हजार कनेक्शन दिए गए हैं। जलजीवन मिशन में देश में 10 करोड़ घरों में नल कनेक्शन लगाए जा रहे हैं, जिनमें से 1.5 लाख कनेक्शन आपके रीवा में लग रहे हैं। मोदी जी की सरकार प्रदेश के 84 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि दे रही है, जिनमें से 2.07 लाख किसान रीवा के हैं। आयुष्मान योजना में रीवा के भी 2 लाख परिवारों को मुफ्त इलाज मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+