Rewa News: IPL की पहली गेंद से आखिरी गेंद तक लगता था सट्टा, छापेमारी में डेढ़ करोड़ रुपये देख हैरान हुई पुलिस

IPL Betting: मध्य प्रदेश के रीवा पुलिस ने आईपीएल में सट्टा (IPL Satta)लगवाने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने दबिस देकर सट्टा किंग को उसके घर गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने बडी रकम एक करोड़ 29 लाख रूपए बरामद किया है।

पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पुलिस कंट्रोल रूम ले आई और बरामद की गई राशि को जप्त किया है‌। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम पूछताछ कर कुछ अहम जानकारियां जुटाने के प्रयास में लगी हुइ है।

ipl satta rewa

IPL सट्टा किंग चढ़ा पुलिस के हत्थे
रीवा पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन IPL का सट्टा खिलाने वाले सट्टा किंग को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी छम्मन आहूजा को पुलिस ने सिविल लाईन थाना क्षेत्र के पद्मधर कालोनी स्थित उसके घर उसे गिरफ्तार किया जहां से वह ऑनलाइन सट्टे के बाजार को संचालित करता था।

पुलिस के मुताबिक गुरूवार की शाम पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुइ थी जिसके बाद पुलिस ने तीन थानों की पुलिस की एक टीम गठित की और सट्टा किंग के घर पर दबिस दे दी।

सट्टा किंग गिरफ्तार 1 करोड़ 29 लाख़ बरामद

पुलिस का छपा पड़ते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की टीम सट्टा किंग छम्मन आहूजा को उसके घर से दबोच लिया इसके बाद उसके है घर से एक करोड़ 29 लाख रुपय की राशि बरामद की। पुलिस ने नोटो से भरे तीन सूटकेश गाडी में भरे और सट्टा किंग को गिरफ्तार कर पुलिस कंट्रोल रूम ले गई और सट्टा कारोबार के संबंध में पुछताछ शुरु की।

पूछताछ करे तो सट्टा किंग कर सकता है बडा खुलासा
जानकारी के मुताबिक सट्टा किंग छम्मन आहूजा पिछ्ले कई वर्षों से इस तरह के कार्यों में संलिप्त है। वह छम्मन सिंधी के नाम से मशहूर है। अक्सर वह इस तरह के कार्यों में सलिप्त रहता है। लेकिन आज उसके सट्टा बजार को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। पुलिस अगर गहनता से पुछताछ करके जानकारी जुटाए तो सट्टा किंग के एक बड़े नेटवर्क के खुलासा होने की भी संभावना है।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया सट्टा किंग
मामले पर सीएसपी नवीन तिवारी ने बताया की मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुइ थी की एक व्यक्ती ऑनलाइन IPL का सट्टा खिलवाता है। सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस अधिक्षक विवेक सिंह के निर्देश पर पुलिस की टीम का गठन किया गया था जिसके बाद पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान दबिस दी। पुलिस टीम ने मौके से ऑन लाईन सट्टा खिलाने के लिऐ उपयोग किए जानें वाले कुछ उपकरण और एक करोड़ 29 लाख के राशि बरामद की है। अरीपी छम्मन आहूजा को गिरफ्तार किया गया है जिससे पुछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+