'पति-पत्नी बिस्तर पर विपरीत दिशा में सोते हैं', बीजेपी सांसद ने ऑनलाइन बच्चे पैदा करने पर दिया अजीबोगरीब बयान

Rewa News: मध्य प्रदेश के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर विवादित बयान दिया है। रीवा सांसद का एक बयान वायरल हो रहा है। जनार्दन मिश्र ने रीवा के सरकारी इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि आजकल लोग ऑनलाइन शादियां कर रहे हैं।

सांसद जनार्दन मिश्रा शनिवार को इंजीनियरिंग कॉलेज के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजकल लोग ऑनलाइन शादियां कर रहे हैं। 50- 60 वर्ष साल बाद जब ऑनलाइन बच्चे पैदा होंगे तो वह स्टील के होंगे या फिर मांस और हड्डी के होंगे इस चुनौती का समाधान आप इंजीनियर को करना है। उन्होंने कहा कि मोबाइल आप जैसे इंजीनियरों ने ही बनाया है।

MP Janardan Mishra online child Rewa

बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा जब यह अजीबोगरीब बयान दे रहे थे उस दौरान सांसद के साथ मंच में मध्यप्रदेश के राज्यपाल सहित उपमुख्यमंत्री सीएम राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे। सांसद के इस बयान की चर्चा हो रही है। बता दें कि रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा आए दिन बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं।

शनिवार को रीवा के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में हीरक जयंती मनाई मनाई गई है। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित थे। जब मंच पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा को उद्बोधन के लिए बुलाया गया तो उन्होंने ऐसा ज्ञान दिया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र भी ठहाके लगने लगे।

सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा- मैं किसी का बिस्तर नहीं झांकता लेकिन अब पति पत्नी साथ साथ बिस्तर में लेटने के बाद भी अपोजिट होते हैं। दोनों मोबाइल से मोहब्बत करते हैं। उन्होंने कहा कि अब लोग ऑनलाइन विवाह करने लगे हैं। 50-60 साल बाद जब ऑनलाइन बच्चे पैदा होंगे तो वह ऑनलाइन बच्चे स्टील के होंगे या फिर मांस और हड्डियों के होंगे। इस पर आज विचार करने की आवश्यकता है। हालांकि छात्रों ने सांसद का भाषण सुनकर खूब ठहाके लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+