Rewa News: लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व MLA को जेल, बीजेपी में एंट्री के बाद भी नहीं बच पाए नेताजी
Rewa News: लोकसभा चुनाव से पहले बसपा छोड़कर बीजेपी में जाने वाले पूर्व विधायक राजकुमार उर्मालिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुराने वारंट की तामिली में जेल भेज दिया हैं।
राजकुमार सिरमौर विधानसभा से बहुजन समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके हैं। पुलिस ने बताया कि एक पुराने चेक बाउंस के मामले में स्थाई वारंट जारी किया था।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए डभौरा थाने की पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार किया है। विधानसभा चुनाव के पहले राजकुमार उर्मलिया बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में आए थे।वे हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे।
एएसपी विवेक लाल के जानकारी मुताबिक राजकुमार उर्मलिया ने एक जेसीबी मशीन खरीदे थी और इसका भुगतान नहीं किया था। बकाया भुगतान के लिए एक चेक दिया था जो बाउंस हो गया था। उक्त मामले में कंपनी ने न्यायालय में परिवाद दायर किया गया था।
पूर्व विधायक राजकुमार जमानत पर थे। लेकिन कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। जिसके चलते न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी कर दिया था। 2007 के विधानसभा चुनाव में राजकुमार उर्मलिया ने कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी को हराकर राजनीति में दस्तक दी थी। इस जीत के साथ ही राजकुमार क्षेत्र में चर्चित नेता बन गए थे।
राजकुमार की दलित लोगों में भी अच्छी खासी पकड़ है और इसे ही देखते हुए बीजेपी ने उनको बीएसपी से भाजपा में शामिल करा दिया था लेकिन कानूनी कार्रवाई से पूर्व विधायक बच नहीं सके और आखिरकार पुराने मामले में उनको जेल जाना पड़ गया।












Click it and Unblock the Notifications