Rewa news : बीमार पत्नी को ठेले पर लिटाकर उसे खींचते हुए ले गए बुजुर्ग, नहीं मिली एंबुलेंस
बीमार पत्नी को लेने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो बुजुर्ग पति उसे ठेले पर लेकर 5 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचा।

रीवा जिले में सरकारी सिस्टम को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक बुजूर्ग अपनी पत्नी को हाथ ठेले में लेकर उपचार के लिए भटकता रहा। जिस तरह से पेरशान बुजूर्ग ठेले में लेकर पत्नी को जा रहा था। उसका एक वीडियो अब इंटरनेट में जमकर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि जो वीडियो सामने आया है वह हनुमना क्षेत्र में रहने वाले रामलाल कोल का है जो कि अपनी पत्नी मानबती कोल 65 साल को ठेला में लेटा कर उपचार के लिए अस्पातल ले जा रहा था।
ठेला को धक्का मार ले गया अस्पताल
रामलाल ने जानकारी दी कि उसके पत्नी की तबियत ठीक नही है और वह पैदल नहीं चल पा रही थी। जब कोई वाहन नही मिला तो वह एक पहचान वाले के ठेले में पत्नी को लेटकर उपचार के लिए ले गया था। तकरीबन तीन किलोमीटर दूर वह ठेला को धक्का मारते हुए ठेले से पत्नी को डॉक्टर के पास लेकर पहुचा। उसका कहना था कि रुपयों के आभाव वे वह कोई वाहन की व्यवस्था नही कर सका, जिसके चलते ठेले पर लेटा कर पत्नी का इलाज कराने के लिए ले गया था।
पहले भी आ चुके ऐसे मामले
बताते चलें कि सरकारी सिस्टम को धता बताती हुई ऐसे शर्मनाक वीडियो पहले भी सामने आ चुके है। जब एम्बुलेंस न मिल पाने से परिजन मृतक का शव बाइक या खटिया फिर बाइक में बाध कर ले जाते हुए कैमरे में कैद हुए है, तो वही अब बीमार बुजूर्ग महिला को उसका पति ठेला डॉक्टर के पास लेकर जाता हुआ कैद हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications