Rewa News: मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने PM मोदी की प्रशंसा
RewaNews: राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में 1.83 करोड़ जनजाति निवास करते हैं। इनमें से कई परिवार सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित हैं। इनके उपचार में डॉक्टर अपना योगदान दें।
RewaNews: मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल अपने दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को रीवा पहुंचे। राज्यपाल ने श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होकर मेडिकल कॉलेज के नवीन भवन का लोकार्पण किया।
उसके बाद कृष्ण राजकपूर आडिटोरियम में आयोजित श्यामशाह मेडिकल कालेज की हीरक जयंती में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल सहित जनप्रतिनिधि और मेडिकल कालेज का स्टाफ मौजूद रहे।

भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में चिकित्सा क्षेत्र में काम करने वाले डॉक्टर को भगवान माना जाता है। जहां हर व्यक्ति उन पर बेहद विश्वास करता है। इसलिए बहुत आवश्यक है। कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा हुआ हर व्यक्ति अपनी गरिमा को बनाए रखते हुए ही कम करें।
इस दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने भी केंद्र सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा की जब से मोदी जी ने जब से देश की बागडोर संभाली है तब से हर सेक्टर के जिला अस्पतालों, मेडिकल कालेजों सब में इतनी तेजी के साथ काम हुआ है कभी धन की कमी का रोना नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications