MP Chunav 2023: श्रीनिवास तिवारी, अर्जुन सिंह के बाद विंध्य में कमजोर हुई कांग्रेस, 20 साल से BJP का दबदबा
विंध्य क्षेत्र की 24 सीटों में से कांग्रेस 2008 में सिर्फ 2 और 2003 में 4 सीटें ही जीत सकी थी। इस इलाके में कांग्रेस का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2013 में हुआ था जब उसके विधायक 12 सीटें जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: कभी कांग्रेस का किला रहा मध्य प्रदेश का पूर्वी इलाका विंध्य क्षेत्र अब पिछले दो दशकों से भाजपा की ताकत बन गया है। स्वर्गीय अर्जुन सिंह जैसे पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता के इलाके में अब उनकी विरासत पुत्र अजय सिंह (राहुल भैया) संभाल रहे हैं। वही 'वाइट टाइगर' के नाम से प्रसिद्ध रहे स्वर्गीय विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी भी इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। निश्चित रूप से ऐसे नेतृत्व की कमी कांग्रेस को विंध्य में खल रही है। जैसे-जैसे समय बीतते गया मध्य प्रदेश के राजनीतिक नक्शे में विंध्य में भाजपा का वर्चस्व बढ़ता गया।

2013 में 12 सीटें कांग्रेस ने जीती: विंध्य क्षेत्र की 24 सीटों में से कांग्रेस 2008 में सिर्फ 2 और 2003 में 4 सीट ही जीत पाई थी। इस इलाके में कांग्रेस का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2013 में ही रहा जब 12 सीटों पर उनके विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे।
मैहर से नारायण त्रिपाठी, अमरपाटन से राजेंद्र सिंह, नागौद से यादवेंद्र सिंह, चित्रकूट से प्रेम सिंह, मऊगंज से सुखेंद्र सिंह, गुढ़ से सुंदर लाल तिवारी, चुरहट से अजय सिंह, सिंहावल से कमलेश्वर पटेल, चितरंगी से सरस्वती संह, कोतमा से मनोज अग्रवाल और पुष्पराजगढ़ से फुंदेलाल सिंह मार्को, ब्योहारी से रामपाल सिंह विधायक निर्वाचित हुए थे।
2013 में बसपा 5 सीटों में दूसरे नंबर में रही: इसी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार 5 विधानसभा सीटों पर दूसरे नंबर पर थे रैगांव से उषा चौधरी और मनगवां से शीला त्यागी बसपा विधायक बनी थीं। वहीं देवतलाब, रीवा, रामपुर बघेलान, सेमरिया और अमरपाटन में बसपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे।
कुर्मी का प्रतिनिधित्व भी असरदार: विंध्य क्षेत्र में जहां हमेशा से ठाकुर और ब्राह्मण नेताओं का दबदबा रहा है। लेकिन एक और बड़े समुदाय कुर्मी का प्रतिनिधित्व भी असरदार रहा। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता इंद्रजीत पटेल कुर्मियों का नेतृत्व करते रहे लेकिन अब भाजपा के रामखेलावन पटेल न केवल विंध्य क्षेत्र बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में कुर्मियों का नेतृत्व कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग और पंचायत ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल मध्यप्रदेश कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। सीधी जिले के सिंहावल से विधायक और पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल के बेटा कमलेश्वर पटेल भी कुर्मी हैं।

अन्य जातियों के प्रतिनिधि: ठाकुर और ब्राह्मणों का गढ़ माने जाने वाले विंध्य क्षेत्र में अन्य जातियों के प्रतिनिधियों का भी राजनीति में खासा दखल है. बहुजन समाज पार्टी ने 2008 के चुनाव में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया जब पार्टी के 3 विधायक जीतकर आए। त्योंथर से रामगरीब कोल विजयी, रामपुर बघेलान से रामलखन सिंह, सिरमौर से राजकुमार उर्मलिया हुए।
समाजवादी पार्टी में अन्य जातियों के वोट बंट गए: इससे पहले 2003 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी में अन्य जातियों के वोट बंट गए थे। तब मैहर से नारायण त्रिपाठी, गोपड़बनास से कृष्ण कुमार सिंह, सिंगरौली से बंशमणि वर्मा विजयी हुए थे। रामपुर बघेलान से राष्ट्रीय सामंत दल के हर्ष सिंह, मऊगंज से डॉक्टर आईएमपी वर्मा बसपा के टिकट पर विजई हुए थे। इस तरह कांग्रेस के लिए विंध्य क्षेत्र में न केवल ठाकुर, ब्राह्मण वर्ग बल्कि अन्य जातियों के वोटरों को साधना भी चुनौती होगी।

आप बिगाड़ सकती है कांग्रेस का समीकरण: विंध्य क्षेत्र में तीसरे दल के रूप में आम आदमी पार्टी अपने अवसर तलाशने आप पार्टी रणनीति बना रही है। आप की संभावना नगरीय निकाय चुनाव में मिली सफलता के बाद और बढ़ गई है। नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली में न केवल महापौर का चुनाव जीती, बल्कि पांच पार्षद भी जीते हैं। विंध्य क्षेत्र में आप के कुल 12 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। आप विंध्य की सभी 30 विधानसभा पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है। विंध्य क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के 2 से 3 सीटों पर जीत का दावा किया जा रहा है।
-
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications