Rewa: मऊगंज में CM शिवराज का बड़ा बयान, बोले- मैनें बहनों को पैसा नहीं सम्मान दिया, इसे लेकर कांग्रेसी परेशान

Shivraj singh chauhan:शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज जिले के हनुमना में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेसी परेशान हैं। चुनाव आयोग में शिकायत कर रहें है कि, शिवराज चुपचाप पैसे डाल रहा है, लेकिन मैं चुपचाप नहीं डंके की चोट पर बहनों के खातों में पैसा डालूंगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने बहनों को पैसा नहीं सम्मान दिया है। लाड़ली बहना योजना के तहत अभी बहनों के खातो में 1250 आ रहें हैं, लेकिन इस राशि को बढ़ाकर 1500, फिर 1750 इसके बाद 2000 और चरणबद्ध तरीके से इस राशि को 3000 रूपए तक किया जाएगा।

CM Shivrajs big statement in Mauganj, said - I gave money and respect to sisters, Congress worried

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों से पूछते हुए कहा कि बताओ कभी कांग्रेस ने पैसा दिया है क्या..? इतना ही नहीं जिन बहनों के मकान प्रधानमंत्री आवास योजना में रह गए हैं, ऐसी बहनों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना बनाई गई है। जो बहने शेष रह गई हैं, चुनाव के बाद उन बहनों का भी नाम जोड़कर उन्हें पक्के मकान दिए जाएंगे।

महाष्टमी पर बहनों के प्रेम को प्रणाम

मऊगंज के हनुमना में आयोजित जनसभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महाष्टमी के दिन भी उमड़े जनसैलाब को लेकर कहा कि मैं बहनों के प्रेम को प्रणाम करता हूं कि आज के दिन भी वह इतनी संख्या में मुझे सुनने आई हैं। उन्होंने कहा कि गरीब किसानों के बेटा-बेटियों के लिए हम सीएम राइज स्कूल बना रहे हैं। यह सरकारी स्कूल, प्राईवेट स्कूलों से बेहतर बनाकर दूंगा। मेडिकल, इंजिनियरिंग में एडमिशन होने पर फीस माता-पिता नहीं मामा भरवाएगा। बच्चों के भविष्य को बर्बाद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा, सज्जन शक्तियों का संरक्षण करने वाली है। जनता का हक मारने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ेंगे नहीं। हम सभी वर्ग के गरीबों, किसानों, नौजवानों सभी को न्याय देंगे, सभी की सेवा करेंगे।

विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए दिन-रात काम में जुटेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने अपने टिकटों का वितरण कर दिया है। अब स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को देश के तीन प्रमुख राज्यों की अर्थव्यवस्था में शामिल करना है। इसके लिए हम सभी कार्यकर्ता 26 दिन, दिन-रात काम में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि मैं भी काम में जुट गया हूं। कार्यकर्ता साथी और हमारा बाकी नेतृत्व भी काम में जुट रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और उनकी पूरी टीम हमारा मार्गदर्शन कर रही हैं। गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हम इस चुनाव में भारी विजय प्राप्त करेंगे। बीजेपी की महाविजय जनता के समर्थन और आशीर्वाद से सुनिश्चित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+