Rewa News: देवर से बेवफाई कर तीसरे से बनाने लगी अवैध संबंध, मां-बेटे को कॉलेज बुलाकर दी खौफनाक सजा
Rewa Crime News:
Rewa Crime News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दरअसल 2 वर्षों से देवर और भाभी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से भाभी तीसरे युवक से अवैध संबंध बनाने लगी थी। गुस्साए देवर ने भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इसकी जानकारी अनुसार 4 साल से मृतक महिला का पति लापता है। ऐसे में उसका 2 वर्ष से रिश्ते के देवर से प्रेम प्रसंग चलने लगा। इसके बाद वह तीसरे के संपर्क में आई गई थी। इसी बात से आक्रोशित प्रेमी देवर ने महिला को बंद पड़े कॉलेज पर मिलने के लिए बुलाया। वहां खंडहर नुमा महाविद्यालय की छत पर ले गया। काफी समझाइश दी। नहीं मानी मौत के घाट उतार दिया। वारदात के समय बेटा भी साथ में था। आरोपी को लगा कहीं हत्या का राज न खुल जाए। ऐसे में मासूम का गला घोट दिया।

अंधी हत्या के दूसरे दिन शव पुलिस को मिला था और चौथे दिन पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपित देवर को हिरासत में लिया था। वह मृतक महिला से अक्सर बात करता था। ऐसे में मोबाइल की फोन रिकॉर्डिंग पुलिस ने सुना दी तो आरोपित ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है।
सोहागी थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय ने जानकारी दी कि गत 26 जून को सोनवर्षा गांव स्थित कौशलेश द्विवेदी की 15 साल से बंद कालेज की छत पर एक महिला और बच्चे का शव बरामद हुआ था। 28 जून को मृतका की पहचान अनीता हरिजन पति अच्छे लाल हरिजन निवासी टडहर थाना सोहागी और मृत बच्चे की पहचान रोहित हरिजन पुत्र अच्छे लाल हरिजन निवासी टडहर के रूप में हुई। इस वारदात में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।
सोहागी पुलिस ने सायबर सेल की मदद से संदेही कमलेश हरिजन पुत्र महावीर हरिजन 28 साल निवासी रायपुर जंगल से हिरासत में लिया था। पुलिस ने विवेचना शुरू की तब आरोपित पुलिस को गुमराह करता रहा। कड़ाई से पूछने पर आरोपित टूट गया। फिर जुर्म स्वीकार कर लिया है। हत्या के संबंध में पूरी बात सोहागी पुलिस को बताई है। आरोपित को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया है। जहां जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications