New year 2023 : नए साल के स्वागत के लिए तैयार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी
नए साल के जश्न के लिए बांधवगढ़ और व्हाइट टाइगर सफारी सज चुकी है। विंध्य के तमाम पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार रहते हैं। सबसे ज्यादा पर्यटक बांधवगढ़ और व्हाइट टाइगर सफारी पहुंच रहे हैं।

मध्य प्रदेश का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी पर्यटकों की पहली पसंद हैं। वही नए साल के स्वागत के लिए टाइगर रिज़र्व तैयारी पूर्ण हो चुकी है। नए साल के जश्न को लेकर बांधवगढ़ और वाइट टाइगर की तैयारी पूरी हो चुकी है। विंध्य के सभी पर्यटक स्थल पर्यटकों से गुलजार हो रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक नया साल सेलिब्रेट करने के लिए विंध्य क्षेत्र पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा सैलानी बांधवगढ़ और वाइट टाइगर सफारी पहुंच रहे है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के 3 गेट और बफर एरिया के गेटों के साथ नाइट सफारी की भी बुकिंग फुल हो चुकी है। कांउटर से मिलने वाली टिकट के लिए भी सैलानी देर शाम तक जुगाड़ में जुटे रहते हैं।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र के तीन गेट खितौली, मगधी और ताला बफर क्षेत्र के तीन गेट पनपथा,जोहिला, धमोखर गेट की टिकट फुल चल रही है। नाइट सफारी की भी टिकट फुल हो चुकी है। वहीं तत्काल टिकट के लिए भी सैलानी अपनी जुगाड़ में टिकट काउंटर के पास घूमते रहते हैं। एक सैलानी ने बताया कि हम कोर घूमने आए थे, लेकिन बफर की टिकट मिली और हमको घूमने में मजा आया।

नाइट सफारी का लीजिए मजा
नाइट सफारी में भी सैलानी सफारी में जा रहे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक सुधीर मिश्रा ने जानकारी दी कि न्यू ईयर को लेकर टिकट बुकिंग फुल चल रही है। तत्काल टिकट के लिए सैलानी प्रयास में लगे रहते हैं।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर और कोर के साथ नाइट सफारी में बाघ दिख रहे हैं। सैलानी भी बाघ, वन्य प्राणी और प्राकृतिक पता का लुफ्त उठा रहे हैं।

मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी के नियम
रीवा महराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी मुकुन्दपुर के प्रबंधक ने कहा है कि भ्रमण के दौरान व्हाईट टाईगर सफारी के गाइडलाइन का पालन करें। जू में प्रवेश टिकिट के पीछे दिये गये निर्देशों को ध्यान से पढ़े तथा उनका पालन करना सुनिश्चित करें। जू में प्रवेश करते टाइम प्रबंधन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें, जिसके कारण आपकों किसी परेशानी और जू प्रबंधन को अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।

इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंधित
जू में अंदर प्रवेश के साथ मादक पदार्थ गुटका, तंबाकू ,ज्वलनशील सामग्री एवं हथियार लेकर जाना प्रतिबंधित है। किसी भी वन्यप्राणी के साथ छेड़-छाड़ या उनको खाद्य सामग्री देने पर रोक। शोर शराबा न करें एवं अनुशासन बनाये रखे।

प्रबंधक ने दी जानकारी
चालक ने कहा है कि आप हर वक्त निगरानी में रहेंगे अपने साथ चल रहे बच्चे एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। जू के अंदर प्रबंधन द्वारा निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करें। निर्देशों का उल्लंघन करने पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 38 (एच) के तहत कानूनी कारवाही की जावेगी।












Click it and Unblock the Notifications