YouTube के पैसे से बघेली कलाकार ने खरीदी 25 लाख की कार, ऐसे होगी आपकी भी बंपर कमाई
Bagheli Artist Avinash Tiwari: विंध्य क्षेत्र के उभरते हुए कलाकार अविनाश तिवारी जिन्होंने YouTube की कमाई से 25 लाख रुपए की महंगी कार खरीदी है।

Bagheli Artist Avinash Tiwari: आज के डिजिटल युग में यूट्यूब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है। इससे लोग अच्छी खासी कमाई भी कर रहे हैं। विंध्य क्षेत्र के कई पॉपुलर यूट्यूबर्स यूट्यूब (YouTube) की कमाई से घर से लेकर गाड़ी तक ले रहे हैं। हाल ही में अविनाश तिवारी (Avinash Tiwari) ने यूट्यूब की कमाई से 25 लाख रुपए की कार (Harrier) खरीदी है।
विंध्य क्षेत्र के अविनाश तिवारी बघेली कलाकार हैं। यूट्यूब के लिए बघेली भाषा में वीडियो और फिल्म बनाते है। यूट्यूब के माध्यम से अविनाश को न सिर्फ पहचान मिली है। बल्कि यूट्यूब ने उनकी पूरी लाइफ स्टाइल को ही बदल दी है। यूट्यूब में अविनाश के 1.17 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। अविनाश के वीडियो में मिलियन में व्यूज आते है। यूट्यूब के माध्यम से ही अविनाश तिवारी विंध्य क्षेत्र के स्टार बन गए है। और यूट्यूब की कमाई से ही अविनाश ने अब बड़े पर्दे के लिए बघेली मूवी बनाने लगे है।

बीते कुछ महीने पहले अविनाश ने एक महंगी टाटा कंपनी की हैरियर (Harrier) कार खरीदी है। इस कार की ऑनरोड प्राइस 25 लाख रुपए है। अविनाश तिवारी के जैसे विंध्य क्षेत्र में ऐसे कई लोग है। जो यूट्यूब में कॉमेडी वीडियो बनाकर अच्छी खासी कमाई कर रहे है।
यहां पर आपको यूट्यूब वीडियो के माध्यम से पैसे कमाने का तरीका बता रहे हैं। इससे आप भी हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं। हालांकि, यूट्यूब चैनल शुरू होने से पहले आप सोच लो किस कैटेगरी में वीडियो बनाना चाहते हैं।
आपको यूट्यूब वीडियो रोज पोस्ट करना होगा और ये कैटेगरी स्पेसिफिक होगा तो आपका चैनल काफी तेजी से आगे बढ़ेगा। पैसा कमाने के लिए आपको कंपनी की जरूरी गाइडलाइन को पूरा करना जरूरी है।

सबसे पहला तरीका यूट्यूब विज्ञापन ही है। आपको कमाई का एक बड़ा हिस्सा यूट्यूब विज्ञापन के जरिए ही मिलेगा। वीडियो के शुरू या बीच में दिखने वाले विज्ञापन से कंपनी की कमाई होती है जिसे क्रिएटर्स के साथ शेयर किया जाता है।
Recommended Video
यूट्यूब शॉर्ट्स के जरिए छोटे वीडियो बनाकर भी अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। कंपनी ने नए प्रोग्राम की घोषणा कर दी है जिससे यूजर्स को फरवरी महीने से शॉर्ट्स के वायरल होने पर अच्छे खासे पैसे मिलेंगे। इसके अलावा आप एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए भी अपने सब्सक्राइबर्स से रुपए ले सकते हैं।
कंटेंट क्रिएटर्स ब्रांड्स प्रचार करके भी अच्छे खासा पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी कंपनी के साथ एग्रीमेंट करना होता है। फिर वो वीडियो में ब्रांड को प्रचार करने के बदले पैसे देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications