ईमानदारी की मिसाल! पंचर बनाने वाले युवक ने गहनों से भरा बैग पुलिस को लौटाया, खूब हो रही तारीफ
Rewa News: अक्सर जमीन-जायदाद, रुपए-पैसे के लेनदेन के वाद विवाद आपने खूब सुने होंगे लेकिन मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां लाखों के जेवर, रुपये किसी अनजान व्यक्ति को राह चलते मिल गए और उस व्यक्ति ने इस धन को वापस करने के लिए मन बना लिया। रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में पंचर की दुकान चलने वाले सौरभ कुशवाहा ने ऐसा करके ईमानदारी की मिसाल दी है।
जानकारी अनुसार मंगलवार को युवक को दुकान के पास रास्ते पर लावारिश पड़ा एक बैग दिखाई दिया। जब युवक ने उस बैग को उठाया और दुकान में ले जाकर उसे खोलकर देखा तो हैरान रह गया।

बैग के अंदर सोने का मंगलसूत्र, हार,कान झुमके डाले हुए थे। जिसकी कीमत करीब दो लाख रूपए के आसपास बताई जा रही है। वहीं युवक ने उसे अपने पास ना रख कर मानवता दिखाते हुए जेवरात से भरे बैग को पुलिस के हवाले कर दिया।
युवक ने जेवरात से भरा बैग आज डीएसपी हिमाली पाठक को सौंप दिया। जिसके बाद डीएसपी हिमाली पाठक ने युवक की ईमानदारी से खुश होकर उसे नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर उसका सम्मान किया। हलांकि जेवर से भरा बैग किसका है। इसकी जानकारी अब तक नही लग पाई है। पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है वहीं जेवर से भरा बैग पुलिस को सौंप कर युवक अब खुद भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
डीएसपी हिमाली पाठक के अनुसार 9 जनवरी मंगलवार को पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की सौरभ कुशवाहा नाम के युवक को एक अज्ञात बैग मिला है। जिसमें कपड़ों के साथ लाखों गहनें भी हैं जो की युवक को रास्ते पर पड़ा मिला है। सौरभ को उसकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया है ताकि समाज में एक सकारात्मक सन्देश जाए और जागरूकता भी आए।












Click it and Unblock the Notifications