झारखंड के लातेहार में हुए दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने जताया दुख

झारखंड के लातेहार में पानी में डूबने से हुई सात बच्चियों की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया है।

रांची, 18 सितंबर। झारखंड के लातेहार में पानी में डूबने से हुई सात बच्चियों की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति कोविंद ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्विटर पर लिखा, 'लातेहार, झारखंड में करम डाली विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में कई बच्चियों की मृत्यु का समाचार सुनकर बेहद व्यथित हूँ। दुःख की इस घड़ी में, शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।' वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, 'झारखंड के लातेहार जिले में डूबने से हुई युवतियों की मौत से स्तब्ध हूं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।'

Narendra Modi

बता दें कि जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुकरु ग्राम के मननडीह टोले में शनिवार को करम डाली विसर्जन के दौरान तालाब के गहरे पानी में डूबने से 7 बच्चियों की मौत हो गयी। बच्चियों के डूबने की खबर सुनकर सारे ग्रामीण, पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की खबर सुनते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। वहीं, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बता दें कि इस सभी बच्चियों की उम्र 10-20 वर्ष के बीच थी।

पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक इन सात में से तीन सगी बहनें हैं। मृतकों के नाम रेखा कुमारी (18), लक्ष्मी कुमारी (8), रीना कुमारी (11), मीना कुमारी (8), पिंकी कुमारी (15), सुषमा कुमारी (7) और सुनीता कुमारी (17) हैं। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा है और उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+