मंत्री जी का कारनामा: जीवित पूर्व राष्ट्रपति कलाम को दे दी श्रद्धांजलि

रांची। हमारे मंत्रियों की डिग्री फर्जी होना तो अब आम बात हो गई है, लेकिन मंत्रियों के अल्पज्ञान का सबूत मिलना भी अब शुरु हो गया है। अपने अल्पज्ञान के चक्कर में ये मंत्री बड़ी से बड़ी गलती हंसते-हंसते कर जाते है। ऐसा ही कुछ देखने मिला झारखंड के हजारीबाग में।

education minister

जहां झारखंड सरकार की महिला मंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को जीते जी श्रृद्धांजलि अर्पित कर दी। खास बात तो देखिए की मंत्री साहिबा के पास राज्य का अहम विभाग शिक्षा मंत्रालय है। अगर राज्य की शिक्षा मंत्री ऐसी हो तो राज्य की सिक्षा व्यवस्था का स्तर जानना कोई मुश्किल बात नहीं है।

हजारीबाग में एक स्कूल के कार्यक्रम के दौरान झारखंड की एजुकेशन मिनिस्टर नीरा यादव ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अबुल कलाम की फोटो पर माला चढ़ा दिया और तो तिलक भी लगा दिया। बतौर चीफ गेस्ट पहुंची मंत्री नीरा यादव ने कलाम की फोटो पर हार चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे दी।

मंत्री साहिबा की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। समारोह में स्थानीय विधायक मनीष जायसवाल समेत स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक भी मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी उन्हें ऐसा करने से नहीं रोका। सोशल मीडिया पर फोटो वाइरल होने के बाद मंत्री जी की खूब आलोचना हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+