Yoga Day 2021 : कौन हैं राफिया नाज जो फतवों से नहीं डरी और बन गई इंटरनेशनल लेवल की योग गुरु

रांची, 21 जून: झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली राफिया नाज आज इंटरनेशनल लेवल की योग गुरू बन चुकी हैं। विदेशों में भी राफिया नाज की ख्याति होने लगी। भारत के अलावा पाकिस्तान और सऊदी अरब के छात्र-छात्राएं भी अब राफिया से योग की क्लासेस ले रहे हैं। राफिया ऑनलाइन क्लास के जरिए देश-विदेश में योग सिखाती हैं। हर जगह उनके छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि, मुस्लिम होने की वजह से राफिया के लिए ये सबकुछ करना आसान नहीं था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर वनइंडिया आपको योगा गर्ल राजिया नाज के बारे में बता रहा है।

मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर थीं राफिया

मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर थीं राफिया

रांची के डोरंडा की रहमत कॉलोनी निवासी राफिया के लिए योगा टीचर बनना आसान नहीं था। योग करने के शुरुआती दौर में राफिया मुस्लिम लड़की होने की वजह से मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर थीं। राफिया पर योग करने की वजह से कई फतवे जारी किए गए। कई बार धमकियां दी गई। फोन पर गाली-गलौच की गई। राफिया पर पत्थरबाजी तक की गई, लेकिन इन सबके बावजूद राफिया का हौसला कम नहीं हुआ।

कट्टरपंथियों के डर से नहीं रुकी राफिया

कट्टरपंथियों के डर से नहीं रुकी राफिया

राफिया ना तो कट्टरपंथियों के डर से रुकी और ना ही उन्होंने योग छोड़ा। अब ऐसा समय आ गया है कि देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी रांची की बेटी का डंका बज रहा है। पाकिस्तान, सऊदी अरब और नेपाल के छात्र-छात्राएं भी राफिया से योग सीखते हैं। राफिया ऑनलाइन भी योग सिखाती हैं, जिसकी वजह से उनके फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं।

देश के कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी हैं राफिया

देश के कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी हैं राफिया

राफिया नाज ने रांची के मारवाड़ी कॉलेज में एमकॉम किया है। राफिया को योग में महारत हासिल है। योग गुरु रामदेव बाबा के साथ मंच साझा करने के बाद राफिया चर्चे में आई थीं। वह देश के कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+