पूर्व DGP की बहू का आरोप- शादी के दूसरे दिन पता चला समलैंगिक है पति, फिर ससुर ने की संबंध बनाने की कोशिश

रांची। झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय के खिलाफ उनकी बहू ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। इसके साथ ही कई संगीन आरोप लगाए हैं, जिससे पूर्व डीजीपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एफआईआर में बहू ने पति के समलैंगिक होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसने इस बात की जानकारी सास-ससुर को दी तो उसे चुप करा दिया गया। यही नहीं उसके ससुर डीके पांडेय ने उसके साथ रिलेशन बनाने की कोशिश की। बता दें, पांडेय ने डीजीपी रहते हुए 15 फरवरी 2016 को अपने बेटे शुभांकर की शादी की थी।

शादी के दूसरे दिन पता चला समलैंगिक है पति

शादी के दूसरे दिन पता चला समलैंगिक है पति


झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की बहू शनिवार को रांची के महिला थाने पहुंची और पूर्व डीजीपी, सास व पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में बहू ने आरोप लगाया कि उसका पति शुभांकर पांडेय समलैंगिक है। महिला ने कहा, तीन साल पहले उसकी शादी शुभांकर से हुई थी। शादी के दूसरे दिन उसे पता चला कि उसका पति समलैंगिक है। जब उसने यह बात अपने ससुर डीजीपी डीके पांडेय और सास को बताई ताे उन्‍होंने कहा कि मेडिकल प्रॉब्‍लम है। इलाज के बाद ठीक हो जाएगा।

ससुर ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा

ससुर ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा

पीड़िता ने कहा कि उसने ससुरालवालों की बातों पर विश्वास कर लिया, लेकिन तीन साल गुजर गए और कुछ भी ठीक नहीं हुआ। जब उसने विरोध किया तो पति के साथ-साथ सास और ससुर ने उसे दूसरों के साथ संबंध बनाने के लिए कहा। एक बार शादी समारोह में ससुर डीके पांडेय ने खुद के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी कहा। इस हरकत के बाद से वह परेशान रहने लगी। उसके मन में आत्महत्या करने के ख्याल आने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसकी सास उसे दूसरे कामों में व्यस्त रहने के लिए कहती थी।

पूर्व डीजीपी के खिलाफ केस दर्ज

पूर्व डीजीपी के खिलाफ केस दर्ज

पीड़िता ने पति और सास ससुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसे दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय इससे पहले भी कई मामलों को लेकर विवादों में रहे हैं। पलामू के बकोरिया कांड में भी पांडेय पर संलिप्तता के आरोप लगे थे। सीबीआई ने उन्हें आरोपित भी बनाया है। इस मामले में पुलिस पर आरोप है कि 2015 में 12 निर्दोष लोगों को नक्सली बताकर मुठभेड़ में मार दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+