कौन हैं अनुराधा चौहान? जिन्हें अखिलेश यादव ने दी है आजम का आखिरी सियासी किला बचाने की जिम्मेदारी
21 साल बाद समाजवादी पार्टी ने रामपुर की स्वार सीट पर हिंदू कार्ड खेला है। सपा ने इस सीट पर अनुराधा चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है। आइए जानते हैं अनुराधा चौहान के बारे में...

Anuradha Chauhan: आजम खान का आखिरी सियासी किला यानी स्वार विधानसभा सीट बचाने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनुराधा चौहान को दी हैं। स्वार सीट सपा का गढ़ मानी जाती है और आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई है।
अब आजम खान के आखिरी सियासी किले को बचाने की जिम्मेदारी अनुराधा चौहान पर है। गुरुवार 20 अप्रैल को नामांकन के आखिरी दिन सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान कलेक्ट्रेट पहुंचीं और नामांकन दाखिल कर दिया। आइए जानते हैं अनुराधा चौहान के बारे में...
अनुराधा चौहान, रामपुर की जिला पंचायत सदस्या हैं और आजम कैंप के बाहर का चेहरा मानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराधा चौहान ने इससे पहले कोई विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। अनुराधा चौहान का यह पहला विधानसभा चुनाव है।
अगर अनुराधा चौहान स्वारा सीट से जीती तो वह पहली महिला विधायक होगी। बता दें, अनुराधा चौहान कौ पार्टी की ओर से लंबे विमर्श के बाद चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस उम्मीदवारी के जरिए समाजवादी पार्टी एक बड़े वोट बैंक को साधने की कोशिश करती दिख रही है।
इस दौरान अनुराध चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मेरा पहला विधानसभा चुनाव है, लेकिन मैं जीतूंगी क्योंकि मैं 2010 से इस क्षेत्र में बहुत सक्रिय हूं। बता दें, अनुराधा चौहान ने साल 2010-15 में रामपुर के स्वार विधानसभा सीट के सावकथल गांव की ग्राम प्रधान थीं।
Recommended Video

वर्तमान में अनुराधा चौहान वार्ड नंबर 9 से जिला पंचायत सदस्य हैं। समाजवादी पार्टी से पहले अनुराधा चौहान बहुजन समाज पार्टी (BSP) में थी। बीएसपी में रहते हुए अनुराधा ने जिला पंचायत सदस्यता का चुनाव जीता था, लेकिन जल्द ही सपा में शामिल हो गईं।
बता दें, अनुराधा पिछले 2 साल से समाजवादी पार्टी में हैं। खास बात यह है कि इस सीट पर सपा व भाजपा गठबंधन की सीधी लड़ाई है। जबकि, कांग्रेस व बसपा ने चुनाव से दूरी बना रखी है। 21 साल बाद सपा ने स्वार से किसी गैर-मुस्लिम चेहरे पर दांव लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications