UP election results : आजम खान और उनके बेटे का क्या है हाल ? जानिए क्या कह रहे रुझान
रामपुर, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा पूर्वांचल और अवध में आगे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसे सपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस बीच रामपुर में मुकाबला बेहद दिलचस्प है। रामपुर सीट से सपा के दिग्गज नेता आजम खान आगे चल रहे हैं। आजम का मुकाबला बीजेपी के आकाश सक्सेना से है। आकाश सक्सेना दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

जेल में बंद हैं आजम खान
बता दें, आजम खान फिलहाल जेल में बंद हैं। आकाश सक्सेना ने ही आजम खान के खिलाफ कई मामले दर्ज कराए हैं, जिनके चलते आजम खान की गिरफ्तारी हुई। यही वजह है कि रामपुर सीट पर चुनाव बेहद खास हो गया है। कांग्रेस की तरफ से नवाब काजिम अली चुनाव मैदान में हैं।
अब्दुल्ला आजम और हैदल अली खान के बीच मुकाबला
रामपुर की स्वार सीट से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम और रामपुर के नवाब काजिम अली के बेटे हैदर अली खान आमने सामने हैं। अब्दुल्ला आजम सपा से तो हैदर अली एनडीए की पार्टी अपना दल (एस) से चुनाव मैदान में हैं। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है।












Click it and Unblock the Notifications