UP News: सिलईबाड़ा में सरकारी जमीन पर अंबेडकर पार्क का बोर्ड लगाने पर हंगामा, गोली लगने से छात्र की मौत

UP Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में सरकारी भूमि पर अंबेडकर बोर्ड लगाने के बाद बवाल मच गया। बोर्ड लगाए जाने के बाद मंगलवार को पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान गोली लगने से एक छात्र की मौत हो गई।

छात्र की मौत के बाद भीड़ और आक्रोशित हो गई। लोगों को वहां से हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। जानकारी मिलने के बाद मंगलवार रात में जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। रात तक वहां पुलिस तैनात रही।

up-news-uproar-over-installation-of-ambedkar-park-board-on-government-land-in-silaibara

वहीं बुधवार को भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद वहां पहुंचने वाले थे। चंद्रशेखर आजाद को रामपुर पहुंचने से पहले ही संभल में पुलिस ने नजर बंद कर दिया है। इस बात को लेकर उनके पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गुस्से में हैं।

दरअसल, इस विवाद की शुरुआत मंगलवार को शाम में उस समय हुई जब रामपुर के सिलईबाड़ा में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अंबेडकर पार्क का बोर्ड लगा दिया। बोर्ड लगाए जाने के बाद एक पक्ष के लोगों द्वारा इस पर नाराजगी जाहिर की गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और बोर्ड हटाने की कोशिश किए तो बोर्ड लगाने वाले आक्रोशित हो गए।

नाराज लोगों ने एसडीएम और तहसीलदार की गाड़ियों पर पथराव किया। जानकारी मिलने के बाद कई थानों की फोर्स गांव में पहुंच गई। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

इस दौरान फायरिंग होने के चलते दसवीं के एक छात्र को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। छात्र के मौत की जानकारी मिलने के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई। उसके बाद जमकर बवाल हुआ।

इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम मिलक अमन देओल को निलंबित कर दिया गया। ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से छात्र की मौत हुई है।

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनिराज जी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं मामले की जानकारी होने के बाद बुधवार को चंद्रशेखर आजाद भी वहां पहुंचने वाले थे। हालांकि संभल में पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने रामपुर आने से रोक दिया है। उन्हें संभल में ही नजरबंद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+